LIVE Gujarat By Election Result 2020: गुजरात की सभी 8 सीट पर भाजपा ने जीत की पताका लहराकर एक बार फिर खुद के अजेय होने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस मुस्लिम बहुल अपनी परंपरागत सीट अबडासा पर तीसरे स्थान पर रही। रुपाणी ने जहां मंत्रिमंडल विस्तार से साफ इनकार किया है वहीं पाटिल ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में अब किसी नेता की एंट्री नहीं। गुजरात में हुए उपचुनाव में कांग्रेस अबडासा, गढडा, लींबडी, मोरबी, धारी, करजण, कपराडा व डांग सभी सीट पर हार गई। भाजपा ने इस चुनाव में कांग्रेस पर रणनीतिक व मनोवैज्ञानिक तरीके से एक दबाव कायम कर दिया जिसका लाभ उसे आगामी 33 जिला पंचायत, करीब 150 नगर पालिका व 6 महानगर पालिका चुनाव में हो सकता है। कच्छ की अबडासा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर चले गये तथा निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ पढीयार उनसे आगे निकल गये। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के मतों का अंतर 36778 रहा। इसी तरह कपराडा, धारी, करजण, डांग सीट पर भी भाजपा 10 से 25 हजार के अंतर से आगे निकल गई।
रुपाणी ने कहा कि उपचुनाव की 8 सीट सौराष्ट्र, कच्छ, आदिवासी, पाटीदार हर वर्ग की थी और भाजपा को हर वर्ग का पूर्ण समर्थन मिला है। कांग्रेस की परंपरागत अबडासा सीट पर निर्दलीय हनीफ पढीयार को भी कांग्रेस से अधिक मत मिले हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा के कारण उपचुनाव हुए थे, इनमें से 5 प्रध्युम्नसिंह जाडेजा अबडासा से, ब्रजेश मेरजा मोरबी से, जे वी काकडिया धारी से,अक्षय पटेल करजण से व कपराडा से जीतू चौधरी फिर विधायक चुन लिये गये हैं।
भाजपा की संख्या शुभ अंक 111 पर
गुजरात विधानसभा में भाजपा MLA की संख्या अब 111 हो जाएगी, भाजपा राजनीति में भी शुभ समय व अंकों को महत्व देती है। हर चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी 12 बजकर 39 मिनट के विजय मुहूर्त में ही नामांकन भरते हैं।
विधानसभा में पार्टियों की स्थिति
भाजपा – 111
कांग्रेस – 65
भारतीय ट्राइबल पार्टी 2
निर्दलीय – 1
एनसीपी – 1
सीट खाली – 2
सरकार मजबूत, रुपाणी असरदार
विधानसभा के 2017 में हुए चुनाव में भाजपा का रथ डबल डिजिट 99 पर अटक गया था इसलिए रुपाणी पर वक्त बेवक्त इसको लेकर टिप्पणी भी होती थी लेकिन उपचुनाव में सभी 8 सीट जीतने से सरकार जहां मजबूत हुई है वहीं रुपाणी असरदार नेता साबित हुए हैं।
इन सीटों पर जीती भाजपा
अबडासा – कच्छ
गढडा एससी – सौराष्ट्र
लींबडी – सौराष्ट्र
मोरबी – सौराष्ट्र
धारी – सौराष्ट्र
करजण –वडोदरा मध्य गुजरात
कपराडा आदिवासी बहुल
डांग एसटी आदिवासी बहुल
गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 1.44 AM: कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा उम्मीदवार बने प्रद्युम्न सिंह जीतते है तो इसका सीधा श्रेय निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ को जाता है। हनीफ फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट पाकर दूसरे पायदान पर हैं। गुजरात के वरिष्ठ नेता एवं प्रजाशक्ति दल के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने हनीफ पडियार को अपना समर्थन दिया था। कांग्रेस ने हनीफ के उनके समर्थन में बैठ जाने की अफवाह चलाई थी लेकिन वह सब बेकार साबित हुई और कांग्रेस को अपनी इस परंपरागत सीट पर भी जोरदार झटका लगा है कांग्रेस लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते आ रही है। राज्यसभा सदस्य एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल खुद किस सीट से एक बार चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपना पूरा ध्यान फोकस करते हुए अपने क्षत्रिय नेताओं व युवा मोर्चा के नेताओं को काम पर लगा दिया था ताकि अपने प्रत्याशी को इस सीट पर जीत दिलाने के साथ कांग्रेस को उसकी मजबूत सीट पर हराया जा सके।कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर चली गई है उनके प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी को निर्दलीय हनीफ पडियार से भी कम मत मिलते नजर आ रहे हैं।
गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 11.40 AM: लींबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया, करजण सीट पर भाजपा के अक्षय पटेल कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू भाई चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा सांसद देवी सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा को पसंद करती है। गुजरात में 25 साल से लगातार सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को लोगों का प्यार मिल रहा है।
गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 11.03 AM: अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवें राउंड के बाद 10732 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं। गढडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आत्माराम 5597 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सोलंकी शुरुआती रुझान में बढ़त हासिल करने के बाद लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 10909 मतों से बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। मोरबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बृजेश मेरजा से 2455 मतों से आगे चल रहे हैं।
गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 10.30 AM: डांग भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल 6246 मतों से आगे। करजण में भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं। किरीट सिंह सोलंकी लिमडी से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। करजण में भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं। किरीट सिंह सोलंकी लिमडी से भाजपा प्रत्याशी 10566 मतों से आगे चल रहे हैं। मोरबी सीट पर कांग्रेस के जयंती भाई पटेल 3269 मतों से आगे चल रहे हैं।
गुजरात उप चुनाव रिजल्ट अपडेट 10.00 AM: सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन का केंद्र रहे मोरबी में पाटीदार समुदाय की भूमिका निर्णायक रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद ही मोरबी के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस सीट पर बढ़त बनाए रखी है। भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी कांग्रेस को यहां उसी का फायदा मिलता नजर आ रहा है। पाटीदार नेता व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था। हार्दिक समर्थक पाटीदार विधायक ललित वसोया तथा ललित भाई कागथरा ने लगातार यहां पर कैंप किया था।
कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है। करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लींबडी में भाजपा उमेदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।
एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 8 सीटों में से भाजपा को 6 से 7 सीटें हासिल होती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं होंगे। प्रदेश में कांग्रेस और कमजोर पड़ जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक, इन उपचुनावों में भाजपा को 49 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस की कड़ी मेहनत के बाद भी सिर्फ 40 प्रतिशत वोट ही मिलते नजर आ रहे हैं।
आज है नतीजों का दिन
बिहार विधानसभा चुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
(खबर अपडेट हो रही है....)