LIVE UP BY Election Result 2020: उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों वाली विधानसभा की सात रिक्त सीटों पर उपचुनाव का परिणाम का करीब हफ्ते भर से इंतजार कर रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के सामने है। अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट सपा के खाते में गई है। उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अंतिम 37वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 31380 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 71149 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी आरती बाजपेयी को शिकस्त दी है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 39769 वोट मिले हैं। अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान ने 15077 मतों से जीत हासिल की है। दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान को कुल 86692 और सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 71615 मत मिले। सीतापुर में हैरान करने वाला मामला आया सामने। 2013 को लापता किशोरी सात साल बाद दो बच्चों के साथ बरामद। बुलंदशहर में 27 राउंड चली काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 20,962 मतों से विजयी हुई हैं। उनको को 86,879 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतन प्रतिद्वद्वी बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को हराया है। हाजी यूनुस 65,917 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद यामीन को 13402 मत मिले
बिहार विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के बीच उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव के परिणाम थोड़ी देर में जारी होंगे। अब तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा छह सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एक सीट पर निर्दलीय को बढ़त है। यानी विपक्ष का सुपड़ा पूरी तरह साफ होता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी को एक या दो सीट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बसपा और कांग्रेस की तरह उसका भी खाता नहीं खुल रहा है। ताजा खबर के मुताबिक, अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर पासा पलट गया है। पहले राउंड की गिनते से आगे चल रहे समाजवादी पार्टी के जावेद आब्दी को भाजपा की संगीता चौहान ने पीछे छोड़ दिया है। अब तक संगीता चौहान को 24628, आब्दी को 24341, बसपा को 17147 तथा कांग्रेस को 1603 मिले हैं।
भाजपा प्रत्याशी टूंडला, देवरिया सदर, बांगरमऊ, बुलंदशहर, घाटमपुर में भी लगातार आगे चल रही है। जौनपुर के मल्हनी में बड़ा उलटफेर हो रहा है। यहां निर्दलीय धनंजय सिंह ने बढ़त बना ली है। यहां से विधायक रहे पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव दूसरे, बसपा के जेपी दूबे तीसरे तथा भाजपा के मनोज सिंह चौथे स्थान पर हैं। मल्हनी उपचुनाव: छठवें राउंड की गणना पूरी
इन नतीजों से यूपी की मौजूदा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि भाजपा विजयी होती है तो यह संदेश जरूर जाएगा कि लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से खुश हैं। वहीं विपक्ष यदि बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा। वैसे एग्जिट पोल में 7 से पांच से छह सीट पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। समाजवादी पार्टी को एक या दो सीट मिल सकती है। देखना यह है कि बसपा और कांग्रेस खाता खोल पाते हैं या नहीं?
टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव में अब फैसले को गिनती जारी है। ईवीएम में बंद मतदाताओं के फैसले से क्या कमल खिलेगा या फिर हाथी अब गंवाई हुई सीट पर फिर से चिंघाड़ भरने में कामयाब होगा, या साइकिल के सूरमा 18 साल पुराना इतिहास दोहराएंगे? दोपहर दो बजे तक जीत की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
2017 में दो दशक बाद भाजपा ने टूंडला सीट में जोरदार वापसी की थी। विधायक बने प्रो.एसपी सिंह बघेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। दो साल बाद आगरा सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफे से सीट खाली हो गई। उपचुनाव के लिए वैसे तो मैदान में दस प्रत्याशी थे, लेकिन मतदान तक संघर्ष त्रिकोणीय होकर रह गया। तीन नवंबर को मतदान में 50.23 फीसद वोट पड़े थे। इसके बाद ईवीएम को टूंडला मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था।
बुलंदशहर : जिले की सदर विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे नगर की नई मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू कर दी गई है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है। इसके लिए 3 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना की प्रक्रिया 28 राउंड में पूरी की जाएगी। मालूम हो कि सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्य दलों के साथ कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है। मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को प्रत्याशियों के समक्ष गोदाम से बाहर निकाला गया। उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर बीती 3 नवंबर को मतदान हुआ था उनके नाम हैं जौनपुर की मल्हनी, देवरिया की देवरिया सदर, उन्नाव की बांगरमऊ, फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा सादात, कानपुर नगर की घाटमपुर और बुलंदशहर सदर की सीट। इन उप चुनावों में भाजपा ने पूरा दम लगाकर प्रचार किया है। खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की निगारनी में यह चुनाव लड़ा गया है। कांग्रेस पर भी पूरे देश की नजर है, क्योंकि पार्टी खाता नहीं खोल पाती है तो प्रियंका गांधी वाड्रा पर सवाल उठेंगे।
आज है नतीजों का दिन
बिहार विधानसभा चुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
(News is Being Updated)