• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: संजय निरुपम बोले- 'कांग्रेस ने शिवसेना के सामने किया सरेंडर, यह श्रद्धांजलि लिखने जैसा, मेरे सभी विकल्प खुले’

Shiv Sena Uddhav faction: महा विकास अघाड़ी के दलों (उद्धव शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कांग्रेस) के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है। जबकि उद्...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 09:40:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 01:51:39 PM (IST)
महाराष्ट्र: संजय निरुपम बोले- 'कांग्रेस ने शिवसेना के सामने किया सरेंडर, यह श्रद्धांजलि लिखने जैसा, मेरे सभी विकल्प खुले’
महाविकास अघाड़ी में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

HighLights

  1. संजय निरुपम बोले - शिवसेना की आज को कोई वखत नहीं
  2. शीर्ष नेतृत्व से कहा- एक हफ्ते इंतजार करूंगा
  3. अब जो होगा आर पार होगा, मैं विकल्पहीन नहीं हूं

एजेंसी, मुंबई (Maharashtra Lok Sabha Election 2024)। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के बीच सियासी बवाल है। महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बनी है और आपसी खिंचतान जारी है।

इस बीच, मुंबई में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बागी तेवर दिखाए हैं। निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के आगे सरेंडर कर दिया है, जबकि उसका (शिवसेना) का इतना बड़ा जनाधार अब बचा नहीं है। कांग्रेस के लिए यह स्थिति श्रद्धांजलि लिखने जैसा है। इसलिए मैं पार्टी को एक हफ्ते का समय देता हूं। हम जैसे कार्यकर्ताओं की सुध ली जाए। अन्यथा मेरे पास सभी विकल्प खुले हैं।

@sanjaynirupam chod do party https://t.co/Sc8InvKfcc

— Vishal Mehta (@75a13a55686b43c) March 27, 2024

#WATCH | After Shiv Sena (UBT) announces candidates for 5 Lok Sabha seats in Mumbai, Maharashtra Congress leader Sanjay Nirupam says, "Shiv Sena should not take an extreme stand. This will cause a huge loss to Congress. I want to attract the attention of Congress leadership to… pic.twitter.com/5a1NsbYHV9

— ANI (@ANI) March 27, 2024

शिवसेना यूबीटी के 17 उम्मीदवारों का ऐलान


वहीं, उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी (VMA) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। यह तब है जब सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने हिस्सा वाली शिवसेना (शिवसेना यूबीटी) के 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। अनिल देसाई मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

सांगली से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है। सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर पश्चिम से उम्मीदवार घोषित किया गया। खिचड़ी घोटाले में अमोल को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

naidunia_image

16 में से 11 नाम वो हैं, जिनकी घोषणा प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने ही कर दी थी। पार्टी ने सभी पांच मौजूदा सांसदों को भी फिर से उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा सांसद अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से, संजय पाटिल मुंबई उत्तर पूर्व से और अमोल कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

इन नेताओं को मिला टिकट

  1. बुलढाणा: नरेंद्र खेडेकर
  2. यवतमाळ-वाशिम: संजय देशमुख
  3. मावल: संजोग वाघेरे-पाटिल
  4. सांगली: चंद्रहार पाटिल
  5. हिंगोली: नागेश पाटिल आष्टीकर
  6. संभाजीनगर: चंद्रकांत खैरे
  7. धारशीव: ओमराजे निंबाळकर
  8. शिर्डी: भाऊसाहेब वाघचौरे
  9. नाशिक: राजाभाऊ वाजे
  10. रायगड: अनंत गीते
  11. ठाणे: राजन विचारे
  12. सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी: विनायक राऊत
  13. मुंबई उत्तर पूर्व: संजय दिना पाटील
  14. मुंबई दक्षिण: अरविंद सावंत
  15. मुंबई उत्तर पश्चिम: अमोल कीर्तिकर
  16. मुंबई दक्षिण मध्य: अनिल देसाई
  17. परभणी: संजय जाधव

फोटो: प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी ने नौ लोकसभा सीटों पर दावा किया है और आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

naidunia_image

बता दें, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर अभी महा विकास अघाड़ी (उद्धव शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कांग्रेस) के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इससे पहले ही उद्धव ने लिस्ट जारी कर दी है। इस पर विवाद हो सकता है।

माना जा रहा है कि आज या कल में ही शरद पवार अपने गुट की बैठक करेंगे और लिस्ट जारी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस अभी पूरी तरह साइलेंट नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे ने मुंबई की जिन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, कांग्रेस भी उन्हीं पर जोर दे रही है।