• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Temple News: अमेरिका में राम मंदिर का जश्न, 20 को निकाली जाएगी कार रैली

Ram Temple News: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जश्न मनाने के लिए अमेरिका में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 07:30:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 07:30:05 AM (IST)
Ram Temple News: अमेरिका में राम मंदिर का जश्न, 20 को निकाली जाएगी कार रैली
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर निर्माण हो रहा है।

HighLights

  1. राम मंदिर को लेकर विदेशों में भी उत्साह
  2. अमेरिका ने निकाली जा रही कार रैली
  3. न्यूयॉर्क के मेयर ने भी इसे बताया हिंदुओं के लिए अहम

एजेंसी, नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर भारत ही नहीं, विदेशों में रह रहे हिंदुओं में भी जबरदस्त उत्साह है। ताजा खबर अमेरिका से है।

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जश्न मनाने के लिए अमेरिका में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ऐतिहासिक कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए अमेरिका भर में कार रैलियां आयोजित की जा रही हैं। गत सप्ताहों में वॉशिगटन, शिकागो और अमेरिका के अन्य शहरों में कई रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं।


आयोजकों ने कहा कि रैली में 400 से अधिक कारों के प्रतिभाग करने की संभावना है और यह रैली साउथ बे से प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज तक जाएगी।

अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत में रहने वाले हिंदुओं के लिए ही नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क में रहने वाले दक्षिण एशियाई और इंडो कैरेबियाई समुदाय के हिंदुओं के लिए भी जश्न मनाने का अवसर है। यह बहुत ही बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। - एरिक एडम्स, न्यूयॉर्क के मेयर