• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में विकराल हुई जंगल की आग, नैनीताल में हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंची लपटें, सेना बुलाई

इस भीषण आग से अभी तक राज्य में 33.34 हेक्टेयर वन भूमि नष्ट हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 09:20:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 09:22:56 AM (IST)
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में विकराल हुई जंगल की आग, नैनीताल में हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंची लपटें, सेना बुलाई
रुद्रप्रयाग में भी शुक्रवार को जंगलों में आग लगाने की कोशिश करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

HighLights

  1. उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग भीषण हो गई है।
  2. आग की लपटें नैनीताल की हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गईं। इसके
  3. बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं सामने आईं।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, नैनीताल। उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग भीषण हो गई है। शुक्रवार को आग की लपटें नैनीताल की हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गईं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी शुक्रवार को जंगलों में आग लगाने की कोशिश करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं सामने आईं। इस भीषण आग से अभी तक राज्य में 33.34 हेक्टेयर वन भूमि नष्ट हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

नैनीताल में स्थिति ज्यादा खराब

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और सभी विभागों के साथ समन्वय करके आग को रोकने के उपाय करने को कहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति नैनीताल में है, जहां जिला मुख्यालय के पास जंगल में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है और पाइंस क्षेत्र स्थित हाई कोर्ट कॉलोनी के निवासियों पर खतरा मंडराने लगा है। भीषण आग के कारण यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है।


naidunia_image

हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़काव

वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ सेना के जवान भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर भी पहुंच गए हैं और पानी का छिड़काव किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में पानी भरने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल के साथ ही नौकुचियाताल व भीमताल झील की पानी लेने की अनुमति दी गई है। आपको बता दें कि नैनीताल के पाइंस क्षेत्र में ही ऊपर पहाड़ी पर लडि़याकांटा में एयरफोर्स स्टेशन है।

CM धामी आज करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। यहां वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में जंगलों की आग व पेयजल संकट को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में इस समय चारधाम यात्रा की तैयारी के साथ ही जंगल की आग को रोकना भी जरूरी है। शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही नैनीताल जिले के गेठिया क्षेत्र के जंगलों की आग पाइंस तक पहुंच गई। तेज हवाओं के चलते दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ रही है।