• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी, इस सीजन सबसे गर्म दिन रहा रविवार, जानें IMD का ताजा अपडेट

तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भी 7 मई तक मौसम में आद्रता रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 06 May 2024 08:33:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 May 2024 08:36:25 AM (IST)
Weather News: दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी, इस सीजन सबसे गर्म दिन रहा रविवार, जानें IMD का ताजा अपडेट
गुजरात में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का अनुमान है। 6 मई को झारखंड में भी इसी तरह का मौसम पैटर्न होने की उम्मीद है।

HighLights

  1. पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
  2. पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7 मई तक गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
  3. असम के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में चक्रवाती पैटर्न वर्तमान में निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली में रविवार को साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इससे एक दिन पहले भी दिल्ली का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार तक दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलेगी तेज हवाएं

इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चली और हल्की बारिश हुई थी, लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि पिछला उच्चतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 26 अप्रैल को दर्ज किया गया था।


naidunia_image

इन राज्यों में दिखेगा हीटवेव का असर

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7 मई तक गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में चक्रवाती पैटर्न वर्तमान में निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है, जो ओडिशा से लेकर बिहार तक प्रभाव डाल सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली और पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ने वाली तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण यहां 7 मई तक तापमान में कमी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में गर्म और आर्द्र मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का अनुमान है। 6 मई को झारखंड में भी इसी तरह का मौसम पैटर्न होने की उम्मीद है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भी 7 मई तक मौसम में आद्रता रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।