
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Security Breach, Neelam: संसद हमले की बरसी पर बुधवार को संसद के अंदर और बाहर हड़कंप मच गया। जहां लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों के पास पहुंच गए। कलर गैस का छिड़काव किया। वहीं, संसद के बाद एक युवक और महिला ने गैस का छिड़काव कर नारेबाजी की। संसद के बाहर की घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। इनमें नाम अनमोल शिंदे और नीलम है।
नीलम का संबंध नक्सलियों से बताया जा रहा है। नीलम हरियाणा के जिंद जिले के उचाना गांव की रहने वाली है।
#WATCH | Jind, Haryana | Mother of one of the accused - Neelam - who was caught from outside the Parliament, says, "...She was worried about unemployment...I had spoken with her but she never told me anything about Delhi. She used to tell me that she is so highly qualified but… pic.twitter.com/JEnVysK2UB
— ANI (@ANI) December 13, 2023
संसद के बाहर पकड़ी गई अभियुक्त नीलम के छोटे भाई ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली में है। हमें पता था कि वह पढ़ाई के लिए हिसार में है। उन्होंने कहा, वह बीए, एमए, बी.एड, एम.एड, सीटीईटी, एम.फिल और नेट क्वालिफाइड है। नीलम ने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था। किसामों के प्रदर्शन में भाग लिया था।
नीलम की मां ने कहा कि वह बेरोजगारी को लेकर परेशान थी। मैंने उससे बात की थी, लेकिन दिल्ली के बारे में कुछ नहीं बताया। वह मुझसे कहती थी कि वह इतनी पढ़ी लिखी है, लेकिन नौकरी नहीं है। इससे अच्छा तो मर जाना बेहतर है।