• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who is Ritesh Pandey: कौन हैं सांसद रितेश पांडेय, जिन्होंने ब्रिटिश युवती से रचाई थी शादी, दिलचस्प है पर्सनल लाइफ

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है। मायावती ने इंडिया गठबंधन के साथ ही एनडीए से भी दूरी बनाने का फैसला किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 11:57:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 12:28:23 PM (IST)
Who is Ritesh Pandey: कौन हैं सांसद रितेश पांडेय, जिन्होंने ब्रिटिश युवती से रचाई थी शादी, दिलचस्प है पर्सनल लाइफ
Who is Ritesh Pandey

HighLights

  1. बताया जा रहा है कि भाजपा रितेश को इसी सीट से फिर प्रत्याशी बना सकती है।
  2. उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है।
  3. रितेश की शादी लंदन में रहने वाली कैथरीना से हुई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Who is Ritesh Pandey: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर से पार्टी सांसद रितेश पांडेय भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें इसी सीट से फिर प्रत्याशी बना सकती है। रितेश पांडेय की प्रोफेशनल लाइफ तो चर्चा में है ही, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। रितेश की शादी लंदन में रहने वाली कैथरीना से हुई है। उन्होंने अपनी शादी के समय खुद इस बात का एलान किया था। इस एलान ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी।

साल 2020 में की थी शादी

बता दें कि सांसद रितेश पांडेय साल 2017 में बसपा से विधायक बने थे। साल 2019 में वे लोकसभा चुनाव जीते। इनके पिता राकेश पांडेय और चाचा पवन पांडेय भी कई सालों से राजनीति में हैं। रितेश के पिता राकेश अंबेडकर नगर से सांसद रहे हैं। रितेश ने अपनी शादी के समय यह जानकारी शेयर की थी कि उनकी पत्नी कैथरीना मनोविज्ञान शोधकर्ता हैं और उनके पिता इंग्लैंड में चिकित्सक हैं। रितेश और कैथरीना कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। परिवार की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।


naidunia_image

भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है। मायावती ने इंडिया गठबंधन के साथ ही एनडीए से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। अब आशंका है कि मायावती के इसी रुख पर पार्टी में बगावत हो सकती है। पार्टी का एक धड़ा मान रहा है कि यह राजनीति उनके लिए नुकसान दायर हो सकती है। उनकी भूमिका सिर्फ वोट काटने वाले की होगी। बता दें, कांग्रेस ने संकेत दिए थे कि वो बसपा के साथ गठबंधन चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी को परहेज था। अंबेडकर नगर सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अधिक है, इस तरह बीजेपी को फायदा हो सकता है।