• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Crime: अपने ही भाइयों की दरिंदगी की शिकार हुई बहन, पढ़िए शर्मसार करने वाला मामला

Rajasthan Crime: बच्ची मां बन चुकी है और डीएनए टेस्ट के दौरान खुलासा हुआ कि उसके ही भाइयों ने दुष्कर्म किया था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 13 Dec 2019 12:46:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Dec 2019 08:46:40 AM (IST)
Rajasthan Crime: अपने ही भाइयों की दरिंदगी की शिकार हुई बहन, पढ़िए शर्मसार करने वाला मामला

Rajasthan Crime: राजस्थान के टोंक जिले में बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया और जब उसका डीएनए मैच कराया तो सामने आया कि नाबालिग का फुफेरा भाई बच्चे का पिता है। जांच में यह भी सामने आया कि फुफेरा भाई के साथ ही सगे भाई ने भी बहन के साथ दुष्कर्म किया था।

यह घटना टोंक जिले के देवली में सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने गर्भवती होने पर अपने माता पिता को बताया कि सगे भाई व फुफेरे भाई ने एक दिन उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया था, लेकिन डर और शर्म के कारण उसने किसी को बताया नहीं। बाद में दुष्कर्म पीडिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि बच्चा कुछ समय बाद ही मर गया।


पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की पेचीदगी को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता, उसके शिशु और आरोपी दोनों भाइयों का डीएनए टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि पीड़िता का फुफेरा भाई ही उसके बच्चे का पिता है। पुलिस के अनुसार, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराए गए प्रकरण में नाबालिग फुफेरे भाई को आरोपी बनाया गया है। अब उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले दिनों ऐसे कई मामले सामने आए है, जिनमें नजदीकी रिश्तेदारों ने ही बच्चियों को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। लेकिन ये अपनी तरह का पहला ही मामला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें; Google Search in 2019: PM Modi नहीं, गूगल पर शख्स को किया गया सबसे ज्यादा सर्च