• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: मुआवजा मांग रहे किसानों पर SDM ने चलाई लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राजस्थान में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर SDM ने लात चलाई और फिर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज करा दिया।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 16 Jul 2021 08:14:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jul 2021 08:14:48 PM (IST)
Rajasthan: मुआवजा मांग रहे किसानों पर SDM ने चलाई लात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जोधपुर, 16 जुलाई। जालौर क्षेत्र में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को रोकते समय हाथापाई में एसडीएम के द्वारा किसान को लात मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये किसान भारतमाला प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे और मुआवजे को लेकर नाखुश थे। इस मामले में किसानों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। घटना सांचौर क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव की है, जहां भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत होने जा रहे निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने अपने गांव की सरहद पर ही रुकवा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने ग्रामीणों को हटाने का प्रयास किया और इस हाथापाई में एसडीएम ने भी किसान को लात मार दी। घटना को लेकर किसानों में रोष है।

ये है पूरा मामला

भारत माला परियोजना के तहत अमृतसर से जामनगर तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे के तहत जालोर जिले के सांचौर में प्रतापपुरा गांव से रोड बन रही है। लेकिन ग्रामीणों ने अधिक मुआवजे की मांग को लेकर इस काम को रुकवा दिया था। इस संबंध में एक मामला हाई कोर्ट में भी चल रहा है, जिसपर अभी कोई आदेश नहीं आया है। वहां मौजूद सांचौर उपखंड अधिकारी भूपेंद्र यादव को तब गुस्सा आ गया, जब ग्रामीणों ने प्रदर्शन और हाथापाई शुरु कर दी। घटना का वीडियो आने पर इसकी सफाई में उन्होंने कहा कि किसानों ने काम को रुकवा दिया था, तो मैं उन्हें समझा रहा था। लेकिन वहां आक्रोशित किसानों ने मुझ पर लाठी से हमला करने का प्रयास किया। ऐसे में सेल्फ डिफेंस के लिए मुझे भी लात चलानी पड़ी।


उधर वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम को ट्रोल किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने इस पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है और लिखा अन्नदाता के साथ ये कैसा व्यवहार हो रहा है? नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी एसडीएम की ओर से किसानों को लात मारने की इस घटना को निंदनीय बताया है। किसानों ने इस घटना के बाद बैठक की और आगे की रणनीति तय की है। आपको बता दें कि सही मुआवजे को लेकर पहले भी यहां के किसान प्रदर्शन कर चुके हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।