• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy New Year 2021: मेष राशि वालों के लिए प्यार की बहार लेकर आ रहा नया साल, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Happy New Year 2021 : मेष राशि वाले जातकों के लिये वर्ष 2021 काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष मुख्य रूप से आपके करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी, ये सा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 06 Dec 2020 10:09:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 31 Dec 2020 09:30:46 AM (IST)
Happy New Year 2021: मेष राशि वालों के लिए प्यार की बहार लेकर आ रहा नया साल, पढ़िए वार्षिक राशिफल

Happy New Year 2021: नया साल शुरू होने जा रहा है। 2020 में कोरोना महामारी का दर्दनाक अनुभव लेकर लोग नए साल में प्रवेश करेंगे। सभी को उम्मीद है कि साल 2021 अच्छा रहेगा। यही कारण है कि ज्योतिष गणना का पता लगाया जा रहा है। www.naidunia.com पर हम पेश कर बता रहे हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2021)। इस सीरीज में आज पढ़िए मेष राशि का वार्षिक राशिफल। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मेष राशि वाले जातकों के लिये वर्ष 2021 काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष मुख्य रूप से आपके करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी, ये साल मुख्य रूप से आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस साल आपको अपने करियर में कर्मफल दाता शनि देव की अपार कृपा प्राप्त होगी। जो आपके आर्थिक जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेगी। इस वर्ष आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं जिससे आप प्रसन्न-चित्त रहेंगे और बहुत समय से अटकी हुई कोई योजना पूर्ण हो जाएगी जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपका पारिवारिक जीवन समस्याओं से घिरा रहेगा।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि शनि देव मेष राशि से दशम भाव में स्थित होकर पुरे वर्ष आपकी राशि के चौथे भाव को दृष्ट करेंगे, जिससे आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मसले पर घर के किसी बड़े बुजुर्ग का साथ आपको मिल सकता है। राहु मेष राशि वालों के परिवार भाव में स्थित रहेंगे। इस दौरान आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी। यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। इस वर्ष वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाए रखें। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि परंतु अप्रैल से सितंबर का समय आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास साबित होगा। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के प्रेम में लिप्त नजर आएँगे और आप दोनों विवाह करने का फैसला तक ले सकते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी आप दोनों का प्रेम अटूट रहेगा और आपका रिश्ता पूरे वर्ष अच्छे से चलता रहेगा। यदि आप पहले से किसी रिलेशनशिप में नहीं है तो इस महीने में आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है और आपके जीवन में किसी का आगमन हो सकता है।


पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में जनवरी से मार्च तक कई छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें सफलता मिलेगी। ऐसे में आपको अपनी मेहनत करते रहने की आवश्यकता होगी। आप अपनी खराब संगत की ओर ज्यादा ध्यान ना देते हुए अपने काम से काम रखने की कोशिश करें। वर्ष के अंतिम महीनों में आपके एकादश भाग में मौजूद गुरु भी आपको अच्छे परिणाम देंगे। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि लेकिन आपके लिए आवश्यक होगा कि आप काम के साथ-साथ थोड़ा आराम भी करें अन्यथा आप को अत्यधिक थकान हो जाएगी और उसका प्रभाव आपकी शारीरिक क्षमता पर पड़ेगा। करियर उन्नति के संकेत कर रहा है। इसका कारण है कि आपकी राशि से कर्मभाव के स्वामी शनिदेव हैं जिन्हें स्वयं कर्मफल दाता, न्यायप्रिय, दंडाधिकारी कहा जाता है। कर्मभाव में ही विराजमान हैं जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी, ऐसे में शनि देव का यह प्रभाव आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगा।

2021 Yearly Horoscope Special

नए साल में कर्क राशि वालों को प्रमोशन मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

नया साल करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देगा, सरकारी नौकरी के योग

मेष राशि वालों के लिए प्यार की बहार लेकर आ रहा नया साल, पढ़िए वार्षिक राशिफल

नए साल में इस राशि वालों के भाग्य स्थान में विराजमान रहेंगे शनि, चमकेगी किस्मत

नए साल में मंगल मेष राशि से वृश्चिक राशि तक गोचर करेगा, राशियों पर होगा यह असर

ग्रहों की स्थिति इस समय आपको पूर्व के अनुसार बेहतर परिणाम प्रदान करेगी। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष आप की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है और आप समय पड़ने पर अपने मित्रों और रिश्तेदारों की आर्थिक सहायता करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त होने से भी अच्छे धन लाभ के स्रोत जुड़ेंगे। वर्ष के अंतिम महीनों में अत्यधिक खर्च होने से आपकी फ़ाइनेंशियल कंडीशन पर थोड़ा सा असर पड़ सकता है।