
Rashi Parivartan 2021: नया साल 2021 कुछ ही दिन दूर है। 2020 की बुरी यादों को भूलाकर हर कोई एक नई शुरुआत करना चाहता है। ज्योतिष में विश्वास रखने वाले यह जानना चाह रहे हैं कि उनके लिए नया साल कैसा रहेगा? हर कोई जानना चाहता है कि नए साल में मेरी पदोन्नति होगी या नहीं? क्या इस साल शादी होगी? क्या मेरा प्यार मुझे मिलेगा? क्या संतान सुख मिलेगा? व्यापार में वृद्धि होगी या नहीं? नौकरी लगेगी की नहीं इत्यादि इत्यादि।पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि नए साल में ग्रहों का राशि परिवर्तन भी अहम भूमिका निभाएगा। 2021 की शुरुआत में गुरु मकर राशि में होंगे तथा 6 अप्रैल को कुम्भ में प्रवेश करेंगे पुनः 14 सितंबर को वक्री होकर मकर में आएंगे। इसके बाद 21 नवम्बर को पुनः कुम्भ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शनि मकर राशि में ही रहेंगें। राहु वृष राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि रहेगा। मंगल सम्पूर्ण वर्ष मेष राशि से वृश्चिक राशि तक गोचर करेगा।
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करते रहेंगे और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा। कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी कोई दिन आपके लिए किसी शुभ समाचार की सौगात लेकर आता है, तो कभी हमारे सामने कई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। कोई दिन ऐसा होता है, जब मन भीतर से बहुत खुश होता है तो कभी ऐसा भी होता है, जब पूरे दिन उदासी घेरे रहती है। ऐसा हमारी राशि और ग्रहों की स्थिति के कारण होता है।
वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल से साल 2021 में होने वाली सभी प्रकार के घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हुआ जा सकता है। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि, लग्न तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया जाता है।
2021 Yearly Horoscope Special
नए साल में कर्क राशि वालों को प्रमोशन मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
नया साल करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देगा, सरकारी नौकरी के योग
मेष राशि वालों के लिए प्यार की बहार लेकर आ रहा नया साल, पढ़िए वार्षिक राशिफल
नए साल में इस राशि वालों के भाग्य स्थान में विराजमान रहेंगे शनि, चमकेगी किस्मत
नए साल में मंगल मेष राशि से वृश्चिक राशि तक गोचर करेगा, राशियों पर होगा यह असर