• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 Yearly Rashifal Mithun: मुश्किलें रहेंगी, लेकिन उपलब्धियां भी हासिल होंगी… पढ़िए मिथुन का वार्षिक राशिफल

नए साल से हर कोई नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है। यही कारण है कि लोगों में नए साल का भविष्यफल जानने की उत्सुकता भी पैदा हो गई है। WWW.NAIDUNIA.COM की स्...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 23 Dec 2024 06:47:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Dec 2024 11:48:25 PM (IST)
2025 Yearly Rashifal Mithun: मुश्किलें रहेंगी, लेकिन उपलब्धियां भी हासिल होंगी… पढ़िए मिथुन का वार्षिक राशिफल
नए साल में शनि और हनुमान की जी की उपासना का बड़ा फल मिलेगा।

HighLights

  1. साल के शुरू में करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
  2. गुरु के राशि परिवर्तन से बनने लगेंगे बिगड़े हुए काम
  3. राहु का राशि परिवर्तन दुश्मनों को मजबूत करेगा करेगा

धर्म डेस्क, इंदौर (Gemini Yearly horoscope 2025)। मिथुन राशि वालों के लिए साल 2025 मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इंदौर के ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, आने वाले साल में मिथुन राशि वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इस मुश्किल समय से उबरने के बाद उपलब्धियां भी हासिल होंगी।

मिथुन राशि वालों को नए साल में अपने कुछ करीबियों को खोना पड़ सकता है। इस कारण मन दुखी रहेगा। मानसिक तनाव से उबरने के लिए प्राणायाम का सहारा लें।

naidunia_image

गुरु का गोचर दिलाएगा सफलता

  • ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए साल 2025 का गुरु का राशि परिवर्तन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
  • ऑफिस में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर साल का शुरुआत समय चुनौती से भरपूर रहेगा। मन और वाणी पर संयम रखने से मुश्किल आसान होगी।
  • परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। पुश्तैनी प्रॉपर्टी का सौदा विवादों में फंस सकता है। लाइफ पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। कोर्ट केस में परिणाम आपके खिलाफ आ सकता है।
  • साल के मध्य में अच्छा समय शुरू होगा। तब गुरु के गोचर से सफलता मिलेगी। एक-एक कर समस्याएं समाप्त होती जाएंगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

शनि के साथ ही राहु का राशि परिवर्तन भी करेगा परेशान

मिथुन राशि वालों के लिए शनि और राहु का राशि परिवर्तन मुश्किलें लेकर आएगा। शनि के गोचर के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। साथ ही परिवार में विवाद होंगे राहु के गोचर से शत्रु हावी होंगे।

राहु के गोचर के कारण मिथुन राशि वालों को अपने नजदीकी लोगों से भी धोखा मिलेगा। इस दौरान किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। इसी तरह ऑफिस में काम का बोझ बढ़ जाएगा। किसी मामले में आप पर कोर्ट केस हो सकता है।


अन्य राशियों का वार्षिक राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

साल के आखिरी में बनेंगे बिगड़े काम

साल का आखिरी वक्त एक बार फिर खुशियां लेकर आएगा। जो काम अब तक बिगड़ रहे थे, वो बनने लगेंगे। बिजनेस में बड़ा प्रॉफिट होगा। किए गए निवेश पर बड़ा रिटर्न मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि वालों को नए साल में शनि और हनुमान की जी की उपासना करना चाहिए। इससे संकट कटेंगे और लाभ होगा।

यहां भी क्लिक करें - नए साल में मेष राशि वालों पर बरसेगा धन, गुरु का गोचर कर देगा मालामाल, पढ़िए वार्षिक राशिफल