
धर्म डेस्क। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा का बहुत महत्व है। इसे मन का कारक माना जाता है। यह हमारी भावनाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है। हर ढाई दिन में राशि बदलने वाले चंद्रमा का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर होता है लेकिन कुछ राशियां विशेष रूप से प्रभावित होती हैं। 26 नवंबर 7:00 am पर चंद्रमा ने वृषभ राशि से गोचर करते हुए क्रमशः मिथुन राशि में प्रवेश किया और 28 नवम्बर प्रातः 8:00 बजे तक मिथुन राशि में ही रहेंगे उसके पश्चात क्रमशः कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य दीपक के पाराशर बता रहे हैं कि अगले दो दिन तक किन जातकों को क्या सावधानी रखना होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है और यदि यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना लाभदायक सिद्ध होगा।।नया वृहत कार्य यथा गृह प्रवेश, वाहन खरीदना भी वर्जित हैं। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाद विवाद से सर्वथा दूर रहें।।
मकर राशि के जातकों के लिए खाने पीने संबंधित सावधानी रखना नितांत आवश्यक है अतः बाहर के तले भुने से बचें। मौसम संबंधित सावधानी रखना भी लाभदायक सिद्ध होगा।
वृश्चिक राशि और कर्क राशि के जातकों के लिए समय अधिक प्रतिकूल है विशेषकर वृश्चिक राशि के जातकों का समय उपयुक्त नहीं है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें।।वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।