• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तकिया या टेडी बेयर को गले लगाकर सोने वाले लोगों का ऐसा होता है स्वभाव, जानें सोने की ये 5 पोजीशन

मनोवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने लंबे समय तक अध्ययन कर पता लगाया है कि हमारा सोने का तरीका हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Jan 2023 06:53:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jan 2023 06:53:55 PM (IST)
तकिया या टेडी बेयर को गले लगाकर सोने वाले लोगों का ऐसा होता है स्वभाव, जानें सोने की ये 5 पोजीशन

Astro Tips: आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बात सच है कि व्यक्ति के सोने की पोजीशन उसके बारे में बहुत कुछ बताती है। ऐसा हम नहीं भारतीय ज्योतिष कहता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बहुत से लोग यह नहीं जानते कि हमारे सोने का तरीका हमारे बारे में बहुत सी बातें बता सकता है। हालांकि सोने की पोजीशन को लेकर दुनिया भर के मनोवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने लंबे समय तक इस पर अध्ययन किया और पता लगाया है कि हमारा सोने का तरीका हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत सी जानकारियां देता है। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिष के अनुसार हमारे सोने की पोजीशन क्या बताती है।

पेट के बल सोना

कुछ लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। उन्हें इसके बिना सुकून की नींद नहीं आती। पेट के बल सोने को एक सामान्य स्थिति माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार पेट के बल सोने वाले लोग सामाजिक और बहुत मिलनसार होते हैं। वर्क लोड की वजह से ये लोग थोड़ा हड़बड़ा जाते हैं। इन्हें अपनी आलोचना सुनना और दूसरे की करना दोनों पसंद नहीं होता। यह लोग खुद को अंदर से असुरक्षित महसूस करते हैं। वैज्ञानिक कारण पेट के बल सोने की स्थिति के बारे में बताता है कि इससे गर्दन की चोटों को बढ़ावा मिलता है और यह गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।


सिर के नीचे हाथ रखकर सोना

बहुत सारे लोग अपने हाथों का तकिया बनाकर सोना पसंद करते हैं। यह एक प्रकार से किसी डॉग की तरह सोना होता है। ऐसे लोग दोस्ती में भरोसे लायक होते हैं। इन लोगों का व्यक्ति बहुत आकर्षित होता है। ज्यादातर लोग इनके स्वभाव और बातों से बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

तकिया साथ लेकर सोना

तकिया साथ लेकर सोने की आदत महिलाओं में ज्यादा होती है। यदि उनके पास तकिया ना हो तो ये अपने साथ किसी टेडी बेयर को अपने गले से लगाकर सोती हैं। ऐसी महिलाएं खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने रिश्तों को बहुत महत्व देती हैं। इन्हें एक बेहतर लाइफ को जीना पसंद होता है। अपने दम पर सभी काम कर लेती हैं। जीवनसाथी इनकी सभी जरूरतों को धीरे-धीरे पूरा कर देता है। ये दूसरों के प्रति मददगार भी होती हैं। ऐसे लोग जिन्हें प्यार करते हैं उनकी देखभाल भी अच्छी तरह से करना जानते हैं। ये गुण महिला-पुरुषों दोनों में समान रूप से लागू होते हैं।

भ्रूण स्थिति

कुछ लोगों को भ्रूण के समान सोना पसंद होता है। यह उनकी सबसे लोकप्रिय स्थिति होती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस पोजीशन में सोता है, वह अपने जीवन में आराम और सुरक्षा की तलाश करता रहता है। यदि कोई व्यक्ति इस स्थिति में सोता है तो वह एक भोला-भाला व्यक्ति है, जो वास्तव में बहुत संवेदनशील भी हो सकता है।

एकदम सीधे होकर सोना

एकदम सीधे होकर सोने वाले व्यक्ति आदर्शवादी और अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो एकदम सीधे एक सैनिक की तरह खड़े होने वाली मुद्रा में सोते हैं। ये लोग बेहद सख्त, रिजर्व और सतर्क व्यक्तित्व के होते हैं। नींद में इस तरह सोने को सैन्य रुक की तरह माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप अपने जीवन को गंभीरता से लेते हैं और अपने जीवन को सही दिशा में जीने के लिए बहुत कुछ उम्मीद करते हैं

Budh gochar: 7 फरवरी से इन तीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध देव की कृपा से चमक जाएगा भाग्य

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'