• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astro Tips For Home: इन जीवों का घर में आना है बेहद शुभ, अपार धन प्राप्ति के मिलते हैं संकेत

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ जीवों का घर में प्रवेश काफी शुभ होता है। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 15 Jun 2023 02:56:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Jun 2023 10:24:18 PM (IST)
Astro Tips For Home: इन जीवों का घर में आना है बेहद शुभ, अपार धन प्राप्ति के मिलते हैं संकेत

Astro Tips For Home: हिंदू धर्म में हर एक जीव को विशेष महत्व प्राप्त है। इनसे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत के बारे में ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है, जो मनुष्य के जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। हर जीव में ईश्वर का वास माना गया है। इनमें से कई जीवों को पूजनीय भी माना जाता है। वहीं धर्म शास्त्र में कुछ जीवों का घर में आना बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि इन जीवों के घर में आने से धन लाभ के संकेत मिलते हैं। इनके आने से घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि वे जीव कौन से हैं, जिनका घर में आना मां लक्ष्मी का संकेत देता है।

कछुआ

कछुए को वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई में भी काफी लकी माना गया है। घर में तांबे, पीतल या चांदी का कछुआ होना सौभाग्य लाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। यदि आपके घर में कछुआ आ जाए तो समझ जाएं कि मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। कछुआ धन-दौलत और सुख-समृद्धि का संकेत देता है।


काली चींटी

काली चींटियों का प्रवेश घर के लिए काफी शुभ माना गया है। यदि घर में अचानक कहीं पर ढेर सारी काली चीटियां आने लगे तो समझ जाएं कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है। साथ ही भाग्य चमकने का संकेत होता है। ये आपको किसी बड़े कार्य में सफलता ही ओर इशारा करता है।

चिड़िया

घर में गौरैया या चिड़िया का आना काफी शुभ होता है। अगर ये आपके घर में अपना घोंसला बनाते हैं तो ये सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है। जिस घर में चिड़िया घोंसला बनाए, वहां धन में कभी कमी नहीं आती है। ये हमेशा सौभाग्य की ओर संकेत देता है।

दोमुंहा सांप

दोमुंहा सांप मां लक्ष्मी का वाहक माना जाता है। दोमुंहा सांप दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में इसका घर पर आना काफी शुभ संकेत देता है। माना जाता है कि दोमुंहा सांप किसी को काटता नहीं है। जिस भी घर में इसका प्रवेश होता है, वहां कभी भी धन-धान्य में कमी नहीं आती है।

तोता

धर्म शास्त्रों में तोते का संबंध कुबरे से बताया गया है। साथ ही तोता कामदेव का वाहन माना जाता है। यदि आपके घर में अचानक तोता आ जाए तो ये इस बात का संकेत है कि आपके घर में धन वर्षा होने वाली है। साथ ही नौकरी और व्यापार में भी काफी लाभ मिलने वाला है।

Bhog Lagane ke Niyam: भगवान को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए मंत्र और पूजा नियम

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'