Astrology: कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति, 15 मार्च तक इन राशियों के सपने होंगे पूरे
Astrology in Hindi: कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की 15 मार्च 2022 तक युति रहेगी। इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। ...और पढ़ें
By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 25 Feb 2022 06:51:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Feb 2022 06:51:35 PM (IST)

Astrology in Hindi: सूर्य देव 13 फरवरी 2022 को कुंभ राशि में आ चुके है। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति गोचर कर रहे थे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की 15 मार्च 2022 तक युति रहेगी। इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। ऐसे में ग्रहों की युति से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कुछ राशिवालों के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को इस युति से लाभ होगा।
मेष राशि
इस अवधि में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्र सहायक साबित होंगे। आप किसी नए शौक में दिलचस्पी लेंगे। इस अवधि में शुरू किए गए काम सफल होंगे। ग्रह-गोचर विशेष लाभदायक परिस्थितियां बनाएगा। कार्यक्षेत्र में विशेष पुरस्कार मिलने की संभावना रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। अदालत संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
मनचाही सफलता मिलेगी। पैतृक संबंधी मामला चल रहा है, तो उसका जल्द निकलने की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रेमी जोड़े के घर वाले शादी के लिए मान सकते हैं। सूर्य व गुरु की युति से मनोबल बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि के भाग्य का सितारा प्रबल और मजबूत है। आत्मविश्वास और कार्य क्षमता से बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। संपत्ति का विस्तार होगा। संतान पक्ष व परिवार से खुशियों भरी खबरें प्राप्त होंगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ता अधिक मजबूत होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'