• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या राम मंदिर की आरती में होना चाहते हैं शामिल, तो जानिए कैसे ऑनलाइन करें पास की बुकिंग

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass: अयोध्या राम मंदिर में आरती पास के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पास मंदिर के पास बने काउंटर से प्राप्त कर ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 06:51:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 06:51:38 PM (IST)
अयोध्या राम मंदिर की आरती में होना चाहते हैं शामिल, तो जानिए कैसे ऑनलाइन करें पास की बुकिंग
Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass

धर्म डेस्क, इंदौर। Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass: राम मंदिर के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके लिए खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सात दिवसीय महोत्सव 16 जनवरी से शुरू होगा। यदि आप प्रभु श्रीराम की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो जानिए आरती का समय और कैसे इसका पास बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन या ऑफलाइन ले सकते हैं पास

अयोध्या राम मंदिर में आरती पास के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पास मंदिर के पास बने काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। पास के बिना आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे।


अयोध्या राम मंदिर आरती का समय

रामलला की आरती दिन में तीन बार सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और संध्या आरती 7.30 बजे होती है। अगर आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए बुकिंग 28 दिसंबर से शुरू हो गई है।

अयोध्या राम मंदिर आरती के लिए पास ऑनलाइन कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद पास आरक्षित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर तिथि, आरती की तारीख और श्रद्धालु की संख्या की जानकारी भरें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • मंदिर में प्रवेश करते समय पास को काउंटर पर जमा कर दें। फिर आरती के लिए मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

राम मंदिर आरती पास बुकिंग के लिए दस्तावेज

आरती पास पाने के लिए आपको आईडी दिखानी होगी। इसके लिए चार पहचान पत्रों में से कोई एक होना जरूरी है।

1. आधार कार्ड

2. पासपोर्ट

3. ड्राइविंग लाइसेंस

4. वोटर आईडी कार्ड