
Baba Vanga Ki Bhavishyavani: दुनिया भर में मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने आने वाले नए साल 2024 को लेकर डरावनी भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा की 2022 को लेकर की गई दो भविष्यवाणियां सच हुई है। उन्होंने 2023 के लिए कई खतरनाक भविष्यवाणियां की थीं। पहली यह थी कि तीसरा विश्व युद्ध होगा। उन्होंने कहा था कि पृथ्वी की कक्षा बदलने वाली है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, कुछ देश जैविक हथियारों से अटैक करेंगे। इसके अलावा कई देशों में बेमौसम बारिश और तूफानी हवाएं चलेंगी। बाबा वेंगा ने 2023 को अंधकार और त्रासदी का साल बताया।
बाबा वेंगा की भारत को लेकर भविष्यवाणी सच हो गई है। मार्च और अप्रैल महीनों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा बाबा वेंगा की सौर तूफान की भविष्यवाणी सच हुई है। वैज्ञानिकों ने सूरज में पृथ्वी से 20 गुना बड़ा छेद खोजा है। इससे निकलने वाले रेडिएशन के हानिकारक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।

बाबा वेंगा ने 2024 को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक चीन दुनिया की महाशक्ति बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि साल 2024 में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और भूकंप के कारण स्थिति खराब होगी। इस बदलाव से जलवायु पर गंभीर असर पड़ेगा। तापमान में बदलाव होगा। ठंडे स्थान गर्म होंगे। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2024 में ग्लेशियर पिघलने से तटीय शहर पानी में डूब जाएंगे।
बाबा वेंगा के अनुसार 2024 में प्रकृति अपना विकराल रूप दिखाएगी। 2043 तक यूरोप में इस्लाम पूरी तरह से स्थापित हो जाएगी। आने वाले साल में पूरी दुनिया में अपराध का ग्राफ बढ़ेगा। आने वाले वर्षों में मनुष्य शुक्र और बुध तक पहुंच जाएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'