• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Vanga Prediction: भारत को लेकर बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, टिड्डियों का होगा हमला, बढ़ेगी भुखमरी

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल भारत में एक गंभीर संकट आने वाला है। जिससे देश में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 03:32:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Oct 2022 10:44:12 AM (IST)
Baba Vanga Prediction: भारत को लेकर बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, टिड्डियों का होगा हमला, बढ़ेगी भुखमरी
Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल भारत में एक गंभीर संकट आने वाला है। जिससे देश में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। बाबा की 2022 के लिए दो भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं।

Baba Vanga Prediction: बुल्गारिया में पैदा हुए बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। अब तक साल 2022 के लिए उनकी दो भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। इसके बाद लोग अब बाबा वेंगा की 2023 की भविष्यवाणियों के बारे में उत्सुक है। हालांकि बाबा वेंगा ने इस साल के अंत तक भारत के लिए चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। वहीं वर्ष खत्म होने में अभी 3 महीने बाकी है। साथ ही बाबा वेंगा ने अगले साल के लिए भी हैरान कर देने वाली भविष्यवाणी की है।

भारत में अकाल की भविष्यवाणी

द सन के एक रिपोर्ट के अनुसार बाबा वेंगा ने चेतावनी दी थी कि भारत 2022 में भूख का अनुभव करेगा। उन्होंने चेतावनी दी थी कि 2022 में वैश्विक तापमान में गिरावट से टिड्डियों के प्रकोप की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जिसका प्रभाव भारत पर पड़ेगा। देश में टिड्डियों के हमले से फसलों को गंभीर नुकसान होगा। इससे भयानक भूख की स्थिति पैदा हो सकती है।


2023 में बदल जाएगा पृथ्वी की कक्षा

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार सबसे बड़ी खगोलीय घटना पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन, 2023 में होगी। इस घटना से पृथ्वी पर कई परिवर्तन हो सकते हैं। जिसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। वहीं बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि एक अंतरिक्ष यात्री 2028 में शुक्र का दौरा करेगा।

5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2046 में अंग प्रत्यारोपण लोगों के लिए 100 से अधिक सालों तक जीवित रहना संभव बना देगा। इसके अलावा उन्होंने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की थी। कहा था कि यह साल 5079 होगा।

साल 2022 की दो भविष्यवाणियां सच हुई

बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया और एशियाई देशों में बाढ़ की भविष्यवाणी की थी, जो सच हुई है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों देशों ने बाढ़ को इस साल झेला है। वहीं बाबा वेंगा ने पानी की कमी की भविष्यवाणी थी, जो सच साबित हुई। पुर्तगाल और इटली के कई शहर इस साल सूखे की चपेट में हैं।

बाबा वेंगा का जन्म कहा हुआ था

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। वे अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। महज 12 साल की उम्र में बाबा वेंगा ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थीं। बाबा वेंगा नेत्रहीन होते हुए भी भविष्य देखने की विशेष क्षमता थी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ने उन्हें एक दिव्य दृष्टि दी थी। कहा जाता है कि वेंगा ने बराक ओबामा के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी। यह सच था कि अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति अश्वेत होंगे।

रूस राष्ट्रपति को लेकर भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के भविष्यवाणी अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवार इंसान बनेंगे। रूस दुनिया पर राज करेगा। वेंगा ने कहा कि रूस को कोई रोक नहीं पाएगा। अपनी मृत्यु से पहले वेंगा ने बताया था कि रूस विश्व की एकमात्र महाशक्ति होगा। उन्होंने परमाणु हथियार और तीसरे विश्व युद्ध के बारे में एक भविष्यवाणी भी की थी।

19 साल की लड़की नए जमाने की बाबा वेंगा

इस बीच एक 19 वर्षीय लड़की को नए जमाने का बाबा वेंगा कहा जा रहा है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली हन्ना कैरोल ने कुछ भविष्यवाणियां की है, जो सच हुई। जिसमें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, किम कार्दिशियन का ब्रेकअप, बेयोंस का नया एल्बम और प्रियंका चोपड़ा की प्रेगनेंसी शामिल है।

यह भी पढ़ें-

Diogo Alves: 181 साल से जार में बंद है इस शख्स का सिर, वजह जानकर कांप जाएंगे आप

Alien News: 8 दिसंबर को UFO से धरती पर आएंगे एलियंस, इंसानों से करेंगे बात, टाइम ट्रैवलर का दावा