Budhaditya Rajyoga 2023: इस समय ग्रहों के राजा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में विराजमान हैं। बुध भी इसी राशि में मौजूद हैं। इससे सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य ने 17 अगस्त को गोचर करके सिंह राशि में प्रवेश किया है। वहीं, 16 सितंबर 2023 तक सूर्य, सिंह राशि में ही रहेंगे। बुधादित्य राजयोग का बनना काफी लाभकारी साबित हो रहा है। कुछ राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। बुधादित्य राजयोग अपार धन, सफलता और प्रतिष्ठा देने वाला है। सिंह राशि में बना बुधादित्य राजयोग 3 राशि वालों के लिए काफी लकी है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग काफी लाभ देने वाला है। इन लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। अचानक धन लाभ होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। यह समय आपके लिए काफी लकी रहने वाला है।
कर्क राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बेहद शुभ फलदायी होगा। इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं स्टॉक मार्केट, लाॅटरी से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। नौकरी में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग भाग्य में वृद्धि करने वाला है। इस योग से तुला राशि वालों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। ऑफिस में अनुकूल माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। लोकप्रियता मिलेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
Astro Tips: घर में रखी इन बेकार चीजों को आज ही कर दें बाहर, मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'