• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astro Tips: घर में रखी इन बेकार चीजों को आज ही कर दें बाहर, मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

जिस घर में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसे में यदि घर में बेकार सामान पड़ा रहता है, तो मां लक्ष...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 27 Aug 2023 02:34:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Aug 2023 02:34:53 PM (IST)
Astro Tips: घर में रखी इन बेकार चीजों को आज ही कर दें बाहर, मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश
maa lakshmi upay

HighLights

  1. छोटी-छोटी गलतियों के कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
  2. आर्थिक उन्नति के लिए कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
  3. जिस घर में गंदगी होती है, वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करतीं।

Astro Tips for Maa Lakshmi: हर व्यक्ति मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। मां लक्ष्मी अगर प्रसन्न हो जाएं, तो धनवान बनने में देर नहीं लगती है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति का घर छोड़कर चली जाती हैं। इन गलतियों के कारण पूरे परिवार को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस घर में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसे में यदि घर में बेकार सामान पड़ा रहता है, तो मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

खंडित मूर्ति

घर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। घर के पूजा घर में ऐसी मूर्तियां होने के कारण वास्तु दोष लगता है। साथ ही मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। घर में शाम के समय किसी भी जगह अंधेरा नहीं होना चाहिए। घर में अंधेरा होने पर मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं।


घड़ी

अगर आपके घर में रुकी हुई घड़ी रखी है, तो उसे तुरंत बाहर रख दें। रुकी हुई घड़ी किस्मत के रुकने का संकेत देती है। ये बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस घड़ी को या तो ठीक करवा कर दोबारा लगाया जा सकता है या फिर इसे घर से बाहर कर नई घड़ी ले आएं। बंद घड़ी से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

जूते-चप्पल

फटे-पुराने और खराब जूते-चप्पल घर में रखना अशुभ माना जाता है। इन फटे-पुराने जूते-चप्पलों को घर से बाहर कर दें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। इसके साथ ही घरों में टूटे बर्तन रखना भी अशुभ होता है। घर में स्टील, प्लास्टिक, तांबे या बेकार पड़े बर्तन को तुरंत घर से बाहर कर दें।

Tulsi Plant Upay: सावन खत्म होने में बचे सिर्फ 3 दिन, धन की कमी दूर करने के लिए करें तुलसी का ये उपाय

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'