Chandra Grahan 2023: कोजागिरी पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए तिथि और मुहूर्त
Chandra Grahan 2023: 29 अक्टूबर को आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। उस दिन कोजागिरी पूर्णिमा भी है। इस पर्व में भक्त श्रद्धापूर्वक देवी लक्ष्मी की पूजा करते है।
By Kushagra Valuskar
Edited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 05 Aug 2023 08:04:40 PM (IST)
Updated Date: Sat, 05 Aug 2023 08:04:40 PM (IST)
कोजागिरी पूर्णिमा 2023Chandra Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। वहीं, 5 मई को पहला चंद्र ग्रहण लगा। अब 14 अक्टूबर को इस साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण लेगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। उस दिन कोजागिरी पूर्णिमा भी है। इस पर्व में भक्त श्रद्धापूर्वक देवी लक्ष्मी की पूजा करते है।
कोजागिरी पूर्णिमा 2023 तिथि और मुहूर्त
- कोजागिरी पूर्णिमा तिथि- 28 अक्टूबर 2023
- कोजागिरी पूर्णिमा पूजा समय- रात्रि 11.42 बजे से 12.30 बजे तक
- कोजागिरी पूर्णिमा पूजा के दिन चंद्रोदय- शाम 05.41 बजे
- पूर्णिमा तिथि आरंभ- 28 अक्टूबर को प्रातः 04.17 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर को प्रातः 01.53 बजे
दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 तारीख और समय
साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण देर रात 1.06 बजे शुरू होगा और 02.22 बजे समाप्त होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटे 16 मिनट होगी। चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में सूतक काल दोपहर 04.05 पर शुरू होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'