क्या आपको पता है हिंदू धर्म में इसलिए की जाती है कपाल क्रिया
शास्त्रों के अनुसार केवल इंसान मरता है उसकी आत्मा अमर रहती है। आत्मा अलग-अलग रूपों में इसी पृथ्वी पर रहती है।
By
Edited By:
Publish Date: Thu, 03 Aug 2017 12:03:37 AM (IST)
Updated Date: Thu, 03 Aug 2017 07:59:45 AM (IST)
शास्त्रों के अनुसार केवल इंसान मरता है उसकी आत्मा अमर रहती है। आत्मा अलग-अलग रूपों में इसी पृथ्वी पर रहती है। लेकिन इसके बाद भी इंसान को पूर्व जन्म के बारे में कुछ याद नहीं रहता है। आखिर कैसे इंसान अपने पूर्व जन्म के बारे में सब कुछ भूल जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...
कपाल क्रिया
हिन्दू धर्म में कपाल क्रिया अंतिम संस्कार के समय की जाती है। शव को मुखाग्नि देने के करीब आधे घंटे बाद एक बांस में लोटा बांधकर शव के सिर वाले हिस्से में और घी डाला जाता है। जिससे की सिर का कोई हिस्सा जलने से न बच जाए। इसे कपाल क्रिया कहते हैं।
माना जाता है कि अगर सिर या दिमाग का कोई हिस्सा जलने से रह जाए तो इंसान को अगले जन्म में पिछले जन्म की बातें याद रह जाती हैं। अगर पिछले जन्म में इंसान की मृत्यु किसी दुखद कारण की वजह से हुई है तो नए जन्म में उसको याद रखने से मनुष्य फिर दुःखी हो जाएगा और लगातार उसके दिमाग में पूर्व जन्म की बातें और अपने करीबियों का दुःख घूमता रहेगा।