First Karwa Chauth: अगर पहली बार रख रही हैं करवाचौथ का व्रत तो न करें ये गलती
शादी के बाद पहला करवाचौथ शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, इस व्रत में कुछ नियमों का ध्यान रखें। नई दुल्हन को करवा चौथ व्रत के नियम और विधि पता होनी चाहिए।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 05:33:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 06:05:02 PM (IST)
करवाचौथ।HighLights
- महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
- यह व्रत रात में चांद की पूजा करके ही पूरा होता है।
- शादी के बाद पहला करवा चौथ बहुत ज़रूरी होता है।
धर्म डेस्क। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की परंपरा सतयुग से चली आ रही है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता व्रत से हुई थी। पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए साल भर में कई व्रत रखे जाते हैं, जिनमें से एक करवा चौथ व्रत भी है। करवाचौथ कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है।
इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत रात में चांद की पूजा करके ही पूरा होता है। शादी के बाद पहला करवा चौथ बहुत ज़रूरी होता है। आइए जानते हैं कि नई शादीशुदा औरतों को करवा चौथ के व्रत में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो गलती से भी नहीं करनी चाहिए।
करवा चौथ 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा से लेकर चंद्रोदय तक की पूरी जानकारी
![naidunia_image]()
करवाचौथ व्रत की तारीख (Karwa Chauth 2026 Date)
करवाचौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। औरतें पूरे साल इस व्रत का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं, भले ही यह व्रत बिना पानी के करना पड़ता है, लेकिन फिर भी औरतों का जोश पूरा रहता है।
पहली बार करवा चौथ का व्रत कैसे रखें? (नई शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ)
- सरगी का समय - करवाचौथ में सरगी का बहुत महत्व है। सास अपनी बहू को सरगी (एक थाली) देती है। जिसमें श्रृंगार का सामान, मिठाई, फल, कपड़े शामिल होते हैं। करवाचौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाना चाहिए और सबसे पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। सरगी सूर्योदय से पहले लेनी चाहिए। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होता है।
- सोलह श्रृंगार - नई दुल्हन के लिए करवाचौथ का पहला व्रत बहुत खास माना जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाओं को 16 श्रृंगार करने चाहिए। माना जाता है कि इससे सौभाग्य बढ़ता है। हाथों में मेहंदी लगाएं, पूजा के दौरान देवी पार्वती को श्रृंगार का सारा सामान चढ़ाएं। व्रत रखने वाली महिला को करवाचौथ पर लाल कपड़े पहनने चाहिए। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए इस दिन लाल शादी का जोड़ा या लाल साड़ी पहनना शुभ रहेगा।
बेटी को बाया दें - जैसे सास बहू को साड़ी देती है, वैसे ही महिलाओं के घर से बाया आता है। करवा चौथ के दिन बेटी के ससुराल में मिठाई और तोहफ़े भेजने की परंपरा को बाया कहते हैं।
व्रत कैसे खोलें:- करवाचौथ की पूजा शाम को करनी चाहिए, इस दौरान कहानी सुनें, फिर चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें। चांद की पूजा करने के बाद सबसे पहले अपने पति के हाथ से पानी पिएं, फिर पूजा का प्रसाद खाएं और फिर सात्विक भोजन करें।