धर्म डेस्क, इंदौर। हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भक्त गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दौरान भक्त गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं। उनकी दस दिनों सेवा करते हैं। इस दौरान उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।
पूरे देश में भगवान गणेश के पंडाल सजते हैं। भक्त भजन-कीर्तन करते हैं। श्रद्धा से गणेश जी की आराधना की जाती है। हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि इस बार गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी? मूर्ति स्थापना व विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या हैं? आइए विस्तार से जानते हैं...
पंचांग के अनुसार 2025 में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है। यह 27 अगस्त को सुबह 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त गणपति की मूर्ति को घर, कार्यालय या पंडाल में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
गणेश पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए 27 अगस्त को मध्याह्न काल का शुभ समय माना गया है। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 11 बजकर 05 मिनट बजे से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट बजे तक रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा करना शुभ रहेगा।
गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन किया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भक्त आंखों में आंसू के साथ 'पुन्हा येनारे बाप्पा' कहकर गणेश प्रतिमा का जल में विसर्जन करते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।