धर्म डेस्क, इंदौर। Grah Gochar December 2023: वर्ष 2023 का आखिरी महीना बेहद खास रहेगा। दिसंबर में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जो 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। सूर्य, शुक्र, बुध, मंगल और बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे। इन 5 ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं साल का आखिरी महीना में किन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा।
16 दिसंबर, 2023 को सूर्य का गोचर होगा। सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। एक महीने तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। रवि का गोचर मेष, धनु और मीन राशि के जातकों के जीवन में सौभाग्य को बढ़ाएगा।
बुध ग्रह 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मेष, मिथुन और धनु राशि वालों को लाभ मिलने की प्रबल योग है।
शुक्र का 25 दिसंबर को राशि परिवर्तन होगा। इससे सिंह, कर्क और मकर राशि के व्यापारी बंधुओं को आर्थिक लाभ हो सकता है।
31 दिसंबर को बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि वालों को लाभ हो सकता है।
मंगल 27 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का शुभ परिणाम मेष, कर्क, तुला और मीन राशि वालों पर पड़ेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'