
Grahan 2023 in India: ज्योतिषीय और खगोलीय घटनाओं के लिहाज से साल 2023 खास रहने वाला है। इस वर्ष शनि और गुरु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आने वाले साल में 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ेगा। बता दें सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूरज, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं 2023 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब लगेगा। साथ ही जानिए इनका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
पंचांग के अनुसार, भारत में सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से शुरू होगा। ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
वर्ष 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8.34 बजे शुरू होगा और दोपहर 2.25 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को लगेगा। ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और हिंद महासागर में दिखाई देगा।
दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। यह ग्रहण अश्विन पूर्णिमा, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में होगा। ग्रहण शनिवार की मध्य रात्रि 11.32 बजे से आरंभ होगा, जबकि 29 अक्टूबर को 3.56 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का असर भारत में देखा जा सकेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'