• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Gochar 2023: वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति का गोचर पलट देगा इन राशि वालों की किस्मत, लकी रहेगा साल 2024

साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि समेत अन्य राशियों के लिए साल 2024 काफी लकी रहने वाला है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 13 Sep 2023 04:58:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 04:58:56 PM (IST)
Guru Gochar 2023: वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति का गोचर पलट देगा इन राशि वालों की किस्मत, लकी रहेगा साल 2024
Guru Gochar 2024

HighLights

  1. 1 मई 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
  2. 9 अक्टूबर को गुरु वक्री हो जाएंगे।
  3. 14 मई 2025 तक गुरु, वृषभ राशि में ही रहेंगे।

Guru Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। व्यक्ति की कुंडली में किसी भी ग्रह के कमजोर और मजबूत होने का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। वहीं, कुंडली में गुरु मजबूत हो, तो जातक को अपने जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। यदि कुंडली में गुरु कमजोर होता है, तो जातक के जीवन में धन की कमी बनी रहती है। इस समय गुरु, मेष राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि समेत कुछ अन्य राशियों के लिए यह समय अच्छा है। साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि समेत अन्य राशियों के लिए साल 2024 काफी लकी रहने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 1 मई 2024 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 9 अक्टूबर को गुरु वक्री हो जाएंगे और 4 फरवरी 2025 तक वक्री चाल चलेंगे। 4 फरवरी को गुरु मार्गी होंगे और 14 मई 2025 तक वृषभ राशि में ही रहेंगे।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव माने जाते हैं। इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इन जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। गुरु के गोचर से इन लोगों की आय में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन काफी अच्छा समय लेकर आ रहा है। गुरु इस राशि के एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नौकरी मिलने की संभावना है। धन की बचत करने में सफल होंगे। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे।

कन्या राशि

गुरु राशि परिवर्तन करके कन्या राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। इससे कन्या राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। करियर में सफलता हासिल होगी। बिगड़े काम बनने लगेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

गुरु गोचर से वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2024 भाग्यशाली रहने वाला है। गुरु वृश्चिक राशि के सप्तम भाव में विराजमान हो जाएंगे। इस भाव के गोचर से विवाहित जातकों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं।

Shardiya Navratri 2023: इस साल हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें शारदीय नवरात्रि की सही तिथि

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'