• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

ग्वालियर का यह प्राचीन मंदिर, जहां डकैत चढ़ाते थे पीतल के घंटे, आज वहां दर्शन करने आए 15 भक्तों की मौत

ग्वालियर का माता मंदिर के बाहर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत ...और पढ़ें

By Akriti kumariEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 04:52:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 04:52:00 PM (IST)
ग्वालियर का यह प्राचीन मंदिर, जहां डकैत चढ़ाते थे पीतल के घंटे, आज वहां दर्शन करने आए 15 भक्तों की मौत
सांतऊ शीतला माता मंदिर के बाहर बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

HighLights

  1. सांतऊ शीतला माता मंदिर के बाहर बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला
  2. कई साल पुराना पीठ, जहां पुलिस को चुनौती देकर डकैत चढ़ाते थे घंटे
  3. गड़रिया गैंग के खात्मे के लिए जब पुलिस को भी मांगनी पड़ी थी मां से मन्नत

धर्म डेस्क। सांतऊ शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए चीनौर रोड पर सड़क किनारे लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को देर रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर यह मंदिर कितना प्रसिद्ध और पुराना है जिसमें दर्शन के लिए रात के 1:30 बजे भी लोग भीड़ लगाए खड़े थे।

कहां है यह मंदिर

ग्वालियर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित सांतऊ का अति-प्राचीन शीतला माता मंदिर न केवल आम श्रद्धालुओं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल के कुख्यात डकैतों और पुलिस दोनों की अगाध आस्था का मुख्य केंद्र रहा है।


कई साल पुराने इस सिद्ध पीठ को चंबल के बीहड़ों में कभी 'डकैतों की आराध्य देवी' के रूप में भी जाना जाता था।

80-90 के दशक में डकैत पुलिस को चुनौती देकर चढ़ाते थे घंटे

80 और 90 के दशक में ग्वालियर-चंबल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक खौफ का पर्याय रहे दुर्दांत डाकू- मोहर सिंह, मलखान सिंह, डाकू माधौसिंह और दयाराम-रामबाबू गड़रिया गैंग इस मंदिर में नियमित रूप से शीश नवाते थे।

मंदिर के चारों ओर घना जंगल होने के कारण डकैत यहां छिपते थे और पुलिस को चुनौती देकर मां के चरणों में मत्था टेकते थे। अपनी सुरक्षा और मुराद पूरी होने पर डकैत यहां भारी-भरकम पीतल के घंटे भेंट करते थे।

जब पुलिस को डकैतों के खात्मे के लिए मां से मांगनी पड़ी मन्नत

एंटी-डकैत मूवमेंट में शामिल रहे रिटायर्ड पुलिस अफसर अशोक भदौरिया के अनुसार, दयाराम-रामबाबू गड़रिया गैंग का आतंक खत्म करने के लिए पुलिस टीम को स्वयं मां शीतला के दरबार में विशेष प्रार्थना करनी पड़ी थी।

पुलिस अधिकारियों ने मन्नत मांगी थी कि यदि गड़रिया गैंग का खात्मा होता है, तो पुलिस डकैतों द्वारा चढ़ाए गए घंटे से भी अधिक वजनी घंटा मां के चरणों में अर्पित करेगी। मां की कृपा से जब पुलिस ने गड़रिया गैंग को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, तो अफसर अशोक भदौरिया और उनकी टीम ने मंदिर पहुंचकर वजनी घंटा चढ़ाकर अपनी मन्नत पूरी की।

मंदिर की पौराणिक उत्पत्ति कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सांतऊ गांव के रहने वाले प्रथम भक्त गजाधर भिंड जिले के गोहद (खरौआ) स्थित देवी मंदिर में नियमित रूप से गाय के दूध से अभिषेक करते थे।

गजाधर की भक्ति से प्रसन्न होकर देवी मां कन्या रूप में प्रकट हुईं और सांतऊ गांव के बाहर घने जंगलों में पहाड़ी पर विराजमान हो गईं। वर्तमान में महंत गजाधर के वंशज (5वीं पीढ़ी के महंत नाथूराम) मंदिर की पूजा-पाठ की परंपरा संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इस बार दशहरे पर श्रवण नक्षत्र और रवि योग का रहेगा संयोग, उदया तिथि में महानवमी, विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजन होगा