Happy Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें दिल छूने वाले शुभकामना संदेश
Happy Sawan Shivratri 2025 Quotes And Messages: सावन शिवरात्रि श्रावण मास की सबसे पावन रात्रि मानी जाती है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की प्रतीक है। इस दिन भक्त व्रत, उपवास और रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है।
Publish Date: Wed, 23 Jul 2025 07:48:56 AM (IST)
Updated Date: Wed, 23 Jul 2025 07:50:43 AM (IST)
आज मनाई जा रही है सावन शिवरात्रि। (फाइल फोटो)HighLights
- शिवलिंग का प्राकट्य समुद्र मंथन के दौरान हुआ था।
- इस दिन व्रत और उपवास से शिव की कृपा मिलती।
- बेलपत्र, गंगाजल से होता है शिव का अभिषेक।
धर्म डेस्क, इंदौर। Happy Sawan Shivratri 2025 Quotes And Messages: हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की सावन शिवरात्रि का बहुत महत्व है। यह अत्यंत पावन और शक्तिशाली है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के रूप में मनाया जाता है। सावन मास का हर दिन शिव भक्तों के लिए विशेष होता है, लेकिन शिवरात्रि का दिन खास है। आज सावन शिवरात्रि भारत में हर्षोल्लास से मनाई जा रही है।
सावन शिवरात्रि का पौराणिक महत्व
मान्यताओं के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन ही सत्ययुग में समुद्र मंथन के दौरान शिवलिंग प्रकट हुई थी, इसलिए यह दिन भगवान शिव को विशेष प्रिय है। शिव भक्तों का विश्वास है कि इस दिन व्रत, उपवास और रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शिव आराधना का विशेष समय और विधि
सावन शिवरात्रि पर भक्त गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही, शहद व जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। मंदिरों में रात्रि जागरण, शिव मंत्रों का जाप, रुद्राष्टक और शिव चालीसा का पाठ होता है। खासकर ब्रह्म मुहूर्त में की गई पूजा को अति फलदायी माना जाता है।
शिवभक्तों के लिए रखें व्रत
जो भक्त इस दिन निर्जल व्रत रखते हैं और भगवान शिव का ध्यान करते हुए उपवास करते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महिलाओं के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है, वे अपने परिवार की सुख-शांति और जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं।
![naidunia_image]()
सावन शिवरात्रि पर भेजें शुभकामनाएं (Happy Sawan Shivratri 2025 Wishes And Messages)
इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को शिवरात्रि की शुभकामनाएं और भक्ति संदेश भेजते हैं। आप भी अपने प्रियजनों को इन संदेशों के माध्यम से इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं:
- हर हर महादेव! शिव की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। शुभ सावन शिवरात्रि!
- सावन की पावन शिवरात्रि आपके जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
- शिव शिव कहो, मन को शुद्ध करो। सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं!
- ओम नमः शिवाय का जाप करें और शिव के आशीर्वाद से जीवन को सफल बनाएं।
शिवभक्तों के लिए खास व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस (Happy Sawan Shivratri 2025 WhatsApp And Facebook Status)
सभी को शुभ सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव और माता पार्वती सदैव आप पर कृपा बनाए रखें और जीवन की सही राह दिखाएं।
- सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं! भगवान शिव आपकी सभी परेशानियों को दूर करें। महादेव आपके हर संकट को हरें!
- सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! यह सावन आपके लिए मंगलकारी और शुभ हो।
- भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर सदा बनी रहे।
- इस सावन में आप दिव्य आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाएं। शुभ सावन शिवरात्रि!
![naidunia_image]()
सावन शिवरात्रि 2025 के लिए कोट्स (Happy Sawan Shivratri 2025 Quotes)
- भगवान शिव आपके सभी कठिन समय में मार्गदर्शक बनें।
- भगवान शिव सभी को शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें। आपको और आपके परिवार को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं!
- भगवान शिव की कृपा उनके सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
- आप और आपके परिवार को सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
- भगवान शिव आप सभी पर अपनी कृपा वर्षा करें।
- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप आपके दिव्य अस्तित्व के द्वार खोलता है।
- शिव वही हैं जो यह संसार है, और जो यह संसार नहीं है।