Hast Rekha Gyan: हाथ में ये रेखा देती है बर्बादी का संकेत, कहीं आपके हाथ पर तो नहीं
Hast Rekha Gyan: जीवन रेखा को काटने वाली छोटी रेखाएं रोध रेखा कहलाती हैं। ये रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्थान पर काटती हैं। ...और पढ़ें
By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 27 Feb 2023 11:55:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Feb 2023 11:55:47 AM (IST)
Hast Rekha Gyan: जीवन रेखा को काटने वाली छोटी रेखाएं रोध रेखा कहलाती हैं। ये रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्थान पर काटती हैं।Hast Rekha Gyan: लोग अपने भविष्य जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र विज्ञान की प्राचीन शाखा है, जो हाथ की रेखाएं और चिह्नों के आधार पर व्यक्ति के चरित्र और भविष्य का आंकलन करती है। हथेली की रेखाएं अच्छे और बुरे भाग्य के बारे में बताती है। आज हम जानेंगे परेशानी का संकेत देने वाली रेखाओं और प्रतीकों के बारे में।
बाधा रेखा
जीवन रेखा को काटने वाली छोटी रेखाएं रोध रेखा कहलाती हैं। ये रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्थान पर काटती हैं। उसके अनुसार यह ज्ञात होता है कि जातक के जीवन में किसी आयु में दुर्घटना या बीमारी होगी। जीवन रेखा पर इस बाधा रेखा का होना दुर्भाग्य का संकेत है।
सर्कल लाइन
किसी भी मनुष्य के हाथ में सात पर्वत होते हैं। प्रत्येक पर्वत का अपना स्थान है। अगर उस पर्वत पर वृत्त रेखा है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। यदि यह चक्र गुरु पर्वत पर दिखाई दे तो ही सकारात्मक प्रभाव पैदा करता है।
द्वीप चिह्न
प्रत्येक हाथ में कई प्रकार के प्रतीक होते हैं। जिनमें 8 विशेष प्रतीक शामिल हैं। उनमें से एक द्वीप है। इस प्रकार का चिह्न हथेली पर दिखाई देना भाग्य के निम्नतम स्तर का प्रतीक है। छात्रों को परीक्षा में खराब परिणाम मिलेंगे। अगर आप प्रेम में पड़ जाते हैं तो आपके प्रेम संबंध विकसित नहीं हो पाएगा।
स्वास्थ्य रेखा
स्वास्थ्य रेखा का जीवन रेखा से मेल न खाना शरीर की दृढ़ता, दीर्घायु और शक्ति का प्रतीक है। ये दोनों रेखाएं आपस में मिल जाएं तो शारीरिक समस्या बनी रहती है। अगर यह रेखा किसी शख्स के हाथ पर गहरी को तो ऐसा व्यक्ति भविष्य में गंभीर बीमारी से पीड़ित रहता है। यदि यह रेखा चंद्र स्थान तक जाती है तो मानसिक विकार और गुप्त रोग की संभावना बढ़ जाती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'