
धर्म डेस्क, इंदौर। Festival List in October 2024: अक्टूबर 2024 में बहुत महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में सनातन धर्म को मानने वालों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण महीना है। इस महीने अश्विन माह का शुक्ल पक्ष और कार्तिक का कृष्ण पक्ष रहेगा। इस महीने सुहागिन महिलाओं के सबसे ज्यादा जरूरी करवा चौथ (karwa chauth 2024), शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri 2024), दशहरा (Dashara), दुर्गा पूजा की महाष्टमी, अहोई अष्टमी (Ahoi ashtami), सूर्य ग्रहण, शरद पूर्णिमा व्रत व त्योहार पड़ेगा।
दिनांक
|
वार
|
तिथि
|
व्रत-त्योहार
|
| 1 अक्टूबर | मंगलवार | चतुर्दशी | चतुर्दशी श्राद्ध |
| 2 अक्टूबर | बुधवार | अमावस्या | सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण |
| 3 अक्टूबर | गुरुवार | प्रतिपदा | शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती |
| 4 अक्टूबर | शुक्रवार | द्वितीया | |
| 5 अक्टूबर | शनिवार | तृतीया | |
| 6 अक्टूबर | रविवार | तृतीया/चतुर्थी | विनायक चतुर्थी |
| 7 अक्टूबर | सोमवार | चतुर्थी | |
| 8 अक्टूबर | मंगलवार | पंचमी | बिल्व निमंत्रण |
| 9 अक्टूबर | बुधवार | षष्ठी | दुर्गा पूजा शुरू, कल्परंभ, अकाल बोधन |
| 10 अक्टूबर | गुरुवार | सप्तमी | नवपत्रिका पूजा |
| 11 अक्टूबर | शुक्रवार | अष्ठमी | दुर्गाष्टमी, महानवमी, संधि पूजा |
| 12 अक्टूबर | शनिवार | नवमी | दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, आयुध पूजा |
| 13 अक्टूबर | रविवार | दशमी | पापांकुशा एकादशी, पंचक |
| 14 अक्टूबर | सोमवार | एकादशी, द्वादशी | पद्मनाभ द्वादशी |
| 15 अक्टूबर | मंगलवार | त्रयोदशी | प्रदोष व्रत |
| 16 अक्टूबर | बुधवार | चतुर्दशी | शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा |
| 17 अक्टूबर | गुरुवार | पूर्णिमा | तुला संक्रांति, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती |
| 18 अक्टूबर | शुक्रवार | प्रतिपदा | कार्तिक माह शुरू |
| 19 अक्टूबर | शनिवार | द्वितीया | |
| 20 अक्टूबर | रविवार | तृतीया/चतुर्दशी | करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी |
| 21 अक्टूबर | सोमवार | पंचमी | |
| 22 अक्टूबर | मंगलवार | षष्ठी | |
| 23 अक्टूबर | बुधवार | सप्तमी | |
| 24 अक्टूबर | गुरुवार | अष्टमी | अहोई अष्टमी, गुरु पुष्य योग, राधा कुंड स्नान |
| 25 अक्टूबर | शुक्रवार | नवमी | |
| 26 अक्टूबर | शनिवार | दशमी | |
| 27 अक्टूबर | रविवार | एकादशी | |
| 28 अक्टूबर | सोमवार | द्वादशी | रमा एकादशी |
| 29 अक्टूबर | मंगलवार | द्वादशी | धनतेरस, यम दीपम, यम पंचक शुरू, प्रदोष व्रत |
| 30 अक्टूबर | बुधवार | त्रयोदशी | काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि |
| 31 अक्टूबर | गुरुवार | चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी, दिवाली |
शारदीय नवरात्रि 2024 की घटस्थापना के लिए पंचांग के अनुसार, मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 06:15 बजे से 07:22 बजे तक है। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। इन दोनों शुभ समयों में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें भक्त माता दुर्गा की आराधना करते हैं। इस अवसर पर विशेष तैयारियां और उत्सव मनाए जाते हैं।