एजेंसी, रामेश्वरम: अयोध्या में जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारियां की जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर है। पीएम मोदी शनिवार से रामेश्वरम में थे और तमिलनाडु के प्रसिद्ध कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन किए। नीचे देखिए वीडियो।
#WATCH | PM Modi offers prayers at Sri Kothandarama Swamy temple in Dhanushkodi, Tamil Nadu. pic.twitter.com/m4XVNz7oNr
— ANI (@ANI) January 21, 2024
कोठंडारामस्वामी मंदिर का संबंध भगवान राम से है। जब रावण माता सीता का हरण करके ले गया, तब लंका नगरी में विभीषण ने अपने बड़े भाई को समझाइश देने की कोशिश की। विभीषण ने समझाया कि सीता माता को ससम्मान भगवान राम को लौटा देना चाहिए, लेकिन रावण नहीं माना।
इसके बाद रावण ने भरी सभा में विभीषण का तिरस्कार किया। विभीषण ने रावण का साथ छोड़ दिया और भगवान राम की शरण में आ गया। बताते हैं कि जिस स्थान पर भगवान राम और विभीषण की पहली मुलाकात हुई थी, तब स्थान कोठंडारामस्वामी मंदिर ही है।
यह मंदिर 1000 से अधिक साल पुराना बताया गया है। पहले स्वामी विवेकानंद भी यहां आए थे।
कोठंडारामस्वामी मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी जी को समर्पित है। कोठंडारामा का अर्थ होता है धनुषधारी। यहां भगवान राम के धनुष (कोथंडम) के रूप में दर्शाया गया है।