धर्म डेस्क, इंदौर। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की दुनिया भर में धूम रहती है। उनके भक्त इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से पूजा कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। इस साल प्रभु का 5252वां जन्मोत्सव मनाने की तैयारी भक्त कर रहे हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी, इसको लेकर भक्तों के बीच चर्चाएं तेज हो रही हैं। इन्हीं को विराम लगाने के लिए इस आर्टिकल में हम जन्माष्टमी की सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त बताएंगे।
कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 08 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी, जो कि 16 अगस्त की शाम 06 बजकर 04 मिनट तक चलेगी। इस साल भक्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त दिन शनिवार को मनाएंगे।
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल 15 अगस्त 2024 की रात 8:19 बजे अष्टमी तिथि से शुरू होकर 16 अगस्त को शाम 6:04 बजे तक रहेगा। श्रीकृष्ण की जन्म पूजा का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12:45 से 1:26 बजे तक का है।
रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को दोपहर 1:08 बजे से रात 11:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान भक्त श्रीकृष्ण की झांकी सजाएंगे। इस दिन व्रत रखकर रात में विशेष पूजा कर जन्मोत्सव मनाएंगे।