Lal Kitab Remedies: भारतीय ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह के शुभ-अशुभ प्रभाव जातक की कुंडली देखने पर पता चलते हैं। उसी हिसाब से ग्रहों की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं ताकि अशुभ प्रभावों से बचा जा सके। लेकिन लाल किताब के अनुसार किसी भी ग्रह के अशुभ परिणाम मिलने से पहले ही उसके संकेत सामने आने लगते हैं। धीरे-धीरे जातक के जीवन में कई प्रकार समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आइये जानते हैं लाल किताब के अनुसार बुध के अशुभ होने से पूर्व मिलने वाले संकेत व बचाव के उपायों के बारे में पूरी जानकारी।
1. गुप्त रोग होने की संभावना बनी रहती है।
2. नाखून और बाल कमजोर होने लगते हैं।
3. पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।
4. सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है।
5. वक्त के पहले ही दांत कमजोर हो जाते हैं।
6.मित्रों से संबंध खराब होने लगते हैं।
7.बोलने में तुतलापन आ जाता है।
8.नौकरी छूट जाने की संभावना रहती है।
9. व्यर्थ की बदनामी होती है
10.यौन शक्ति भी क्षीण हो जाती।
1.बुधवार को गणेश जी या मां दुर्गा की आराधना करें।
2.बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं
3.साबुत हरी मूंग किसी को दान कीजिए।
4.काले कुत्ते को इमरती खिलाएं।
5.कन्याओं को भोजन कराएं।
6.किन्नरों को हरी साड़ी दान करें।
7.ॐ बुं बुधाय नम: का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
8.पन्ना रत्न धारण करें।
9.उड़द की दाल का सेवन करे और दान करें।
10.गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
Nail Astrology: इस दिन नाखून काटना होता है शुभ
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'