Love Horoscope 2023: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2023 प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग शादी के इच्छुक हैं, उनका विवाह तय हो सकता है। जिन लोगों के बीच मनमुटाव चल रहा था, वह समाप्त होगा। हालांकि अप्रैल के बाद का समय चिंताजनक रह सकता है। आप वहम के शिकार हो सकते हैं। शादी के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण विवाद हो सकता है। नवंबर का महीना आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। पार्टनर संग विदेश यात्रा के योग हैं।
शुक्र 22 जनवरी तक आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव से प्रेम संबंधों में निखार आएगा। इस अवधि में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित जातकों को आर्थिक व शारीरिक रूप से सहायता मिलेगी। 22 जनवरी से 15 फरवरी तक शुक्र देव चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। जिसके चलते सिंगल जातकों को लव पार्टनर मिल सकता है। जिन लोगों का इस अवधि में विवाह होगा। उन्हें ससुराल पक्ष से धन लाभ और उपहार मिल सकता है।
16 फरवरी से 12 मार्च तक शुक्र देव आपको 5वें भाव में रहेगा। इस अवधि में आपके प्रेमी के साथ संबंधों में सुधा होगा। वहीं 13 मार्च से 6 अप्रैल तक शुक्र 6वें भाव में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। इस शख्स के कारण आपका जीवनसाथी नाराज हो सकता है। 7 अप्रैल से 30 मई तक शुक्र देव सप्ताम भाव में रहेंगे। शादी के लिए यह समय श्रेष्ठ रहेगा। पति-पत्नी का प्रेम भाव बढ़ेगा। इस अवधि में आप पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
जून और जुलाई महीने आपके निजी संबंधों के लिए सामान्य रहेगा। जो जातक दूसरा विवाह करने के इच्छुक हैं। उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अगस्त महीने में शुक्र आपके 10वें भाव में गोचर करेंगे। यह समय उन लोगों के अच्छा रहेगा, जो जातक किसी से प्रेम करते हैं। इस अवधि में प्रेम प्रस्ताव आपके पक्ष में जाएगा। आपका रिश्ता भी तय हो सकता है। अक्टूबर और नवंबर महीने में आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कीमती उपहार मिल सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'