धर्म डेस्क, इंदौर। Cancer Zodiac Gen Z Lucky Gemstones: कर्क राशि के जातकों को बेहद भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील माना जाता है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। Gen Z के कर्क राशि के जातक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते हैं। वह बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। ऐसे में उनको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। यह उनके लिए मानसिक तनाव का भी कारण बनता है।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से तीन नगों के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको शांति मिलेगी...
माणिक्य का जुड़ाव सूर्य से है। यह कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी है। यह रत्न आत्मविश्वास बढ़ाने, निर्णय क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। खासकर Gen Z पुरुषों व महिलाओं के लिए यह करियर में स्थिरता और व्यापार में सफलता दिलाने वाला रत्न साबित हो सकता है। इसे दाएं हाथ की अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।
मोती को चंद्रमा का रूप माना जाता है। चंद्रमा ही कर्क राशि का स्वामी है, इसलिए यह रत्न बहुत प्रभावशाली होता है। यह मन को शांत करता है। आपके गुस्से और तनाव को नियंत्रण में रखता है। कर्क राशि की महिलाएं मोती पहनकर भाग्य को मजबूत बना सकती हैं। वैवाहिक जीवन में संतुलन प्राप्त कर सकती हैं। इसे सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए।
लाल मूंगा मंगल ग्रह से जुड़ा है। कर्क राशि के जातकों के लिए यह साहस, ऊर्जा और सक्रियता का स्रोत है। यह युवाओं को खेलकूद और फिजिकल एक्टिविटी से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित करता है। यह रत्न अत्यंत लाभकारी है। यह रत्न मानसिक मजबूती देता है। इसे रिंग फिंगर में धारण किया जाना चाहिए।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।