• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Lakshmi: अगर मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए, जल्द ही होगा मां लक्ष्मी का आगमन

धर्म-शास्त्रों में मां लक्ष्मी के आगमन के पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। इससे धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 10 Jul 2023 12:38:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Jul 2023 12:38:41 PM (IST)
Maa Lakshmi: अगर मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए, जल्द ही होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी मानी जाती हैं। उनकी कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहता है और कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। लोग माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। धर्म-शास्त्रों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। साथ ही उन संकेतों के बारे में भी बताया गया है जो मां लक्ष्मी के आगमन के पहले मिलते हैं। मां लक्ष्मी जब भी अपना आगमन करने वाली होती हैं, उससे पहले कुछ संकेत मिलते हैं, आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

उल्लू का दिखना

यदि आपको कभी आते-जाते समय उल्लू दिख जाए तो समझ लें कि आपका भाग्य बदलने वाला है। उल्लू का नजर आना बेहद ही शुभ माना जाता है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। यदि वह आपको दिख जाता है तो बहुत जल्द धन-दौलत की प्राप्ति होती है।


काली चीटियां निकलना

यदि घर में अचानक कई सारी काली चीटियां निकले तो ये काफी शुभ माना जाता है। वहीं यदि मुख्य द्वार पर काली चीटियां आएं तो ये बेहद शुभ होता है। ये मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

झाड़ू लगाते देखना

यदि आप सुबह-सुबह घर से निकल रहे हैं और कोई झाड़ू लगाते हुए दिखे, तो ये भी काफी शुभ संकेत होता है। ये बताता है कि आपको जल्द ही खूब सारा पैसा मिलने वाला है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलने वाले हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता भी मिल सकती है।

चिड़िया का घोंसला

घर में चिड़िया का घोंसला बनाना काफी शुभ माना जाता है। चिड़िया का घोंसला सुख और सौभाग्य लाता है। यदि चिड़िया अंडे भी दे तो ये काफी शुभ माना जाता है। वहीं इसका ये भी अर्थ होता है कि आपको आय के नए स्त्रोत मिलने वाले हैं। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होने वाली है।

Sawan Somwar 2023: बेहद रहस्यमयी है इन शिव मंदिरों की कहानी, चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'