• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, फिर वक्री होकर उसी में मार्गी होना असामान्‍य ज्‍योतिष घटनाक्रम, होंगे गंभीर परिणाम

इस अवधि में दुनिया के अनेक हिस्सों में पहले से चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अधिक गंभीर रूप ले सकते हैं। कुछ देशों में सत्ता संघर्ष, सैन्य गतिविधियों में तेजी, सीमा विवाद, आंतरिक अस्थिरता और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकते हैं।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:17:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:36:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, फिर वक्री होकर उसी में मार्गी होना असामान्‍य ज्‍योतिष घटनाक्रम, होंगे गंभीर परिणाम
मंगल ग्रह की असामान्‍य चाल।

HighLights

  1. मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, फिर वक्री होकर कर्क राशि में जाना।
  2. पुनः मार्गी होकर सिंहमें लौटना असामान्य ज्योतिषीय घटनाक्रम है।
  3. मंगल 8 महीने तक सिंह और कर्क राशियों के बीच सक्रिय रहेगा।

धर्म डेस्‍क। यदि आप ज्‍योतिष में रुचि रखते हैं तो यह आलेख आपके बहुत काम का है। आपको पता ही होगा कि किसी भी ग्रह का वक्री और मार्गी होना एक नियमित एवं सामान्‍य घटना है। इसका हमारे जनजीवन पर भी असर होता है। लेकिन आज हम को एक असामान्‍य घटना व उसके परिणामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो‍ कि हाल ही में घटा है। आइये ज्‍योतिषाचार्य सिद्धांत सहगल ने इसे बहुत अच्‍छे से समझाया है। आइये जानते हैं कि क्‍या है यह घटनाक्रम।

क्‍या है मंगल की असामान्‍य चाल और इसके मायने

मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, फिर वक्री होकर कर्क राशि में जाना और पुनः मार्गी होकर सिंह राशि में लौटना एक असामान्य ज्योतिषीय घटनाक्रम है। इस पूरी प्रक्रिया के कारण मंगल लगभग 8 महीने तक सिंह और कर्क राशियों के बीच सक्रिय रहेगा।


मेदिनी ज्योतिष की दृष्टि से मंगल का ऐसा असामान्य गोचर केवल सामान्य ग्रह परिवर्तन नहीं है। मंगल युद्ध, सैन्य शक्ति, आक्रामकता, सत्ता संघर्ष, सीमा विवाद, हिंसा और सामरिक गतिविधियों का कारक है। जब उसका गोचर सामान्य गति से हटकर इस प्रकार जटिल हो जाता है, तो उसके प्रभाव भी कई स्तरों पर दिखाई दे सकते हैं।

इस अवधि में दुनिया के अनेक हिस्सों में पहले से चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अधिक गंभीर रूप ले सकते हैं। कुछ देशों में सत्ता संघर्ष, सैन्य गतिविधियों में तेजी, सीमा विवाद, आंतरिक अस्थिरता और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकते हैं।

विशेष रूप से वे देश, जो पहले से युद्ध या कूटनीतिक तनाव की स्थिति में हैं, उनके लिए यह गोचर संवेदनशील हो सकता है। मंगल का कर्क में नीच राशि में जाना और फिर सिंह में वापस आना आक्रामकता, भावनात्मक प्रतिक्रियाओं तथा सत्ता प्रतिष्ठा से जुड़े संघर्षों को नया आयाम दे सकता है।

मेदिनी ज्योतिष में ग्रहों के केवल राशि परिवर्तन को नहीं, बल्कि उनकी गति, वक्री अवस्था, नक्षत्र और अन्य ग्रहों के साथ संबंधों को भी गंभीरता से देखा जाता है। इसलिए मंगल का यह लगभग आठ महीने का असामान्य गोचर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक स्थिरता के संदर्भ में विशेष अध्ययन की मांग करता है।

आने वाले समय में दुनिया के राजनीतिक और सामरिक घटनाक्रमों पर इस गोचर की संभावित छाप दिखाई दे सकती है। यह समय केवल ग्रहों की चाल देखने का नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन को समझने का भी है।

4 भाग्‍यशाली राशियों के अच्‍छे समय की शुरुआत, बुध की चाल बदली, अगले तीन महीने तक देंगे बड़ी राहत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।