• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monthly Horoscope August 2024: मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी रहेगा अगस्त महीना, पढ़ें सभी राशियों का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope August 2024: कर्क राशि वालों के लिए या महीना ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। किसी पर भी व...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 03 Aug 2024 01:42:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Aug 2024 03:52:47 PM (IST)
Monthly Horoscope August 2024: मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी रहेगा अगस्त महीना, पढ़ें सभी राशियों का मासिक राशिफल
अगस्त मासिक राशिफल (Monthly Horoscope August 2024)

HighLights

  1. मेष - मेष राशि वालों के लिए यह महीना काफी मिला-जुला है।
  2. वृषभ - वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा।
  3. मिथुन - मिथुन राशि वालों को इस दौरान सफलता मिल सकती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Monthly Horoscope August 2024: अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी हैं। हर दिन, हर महीना नया होता है। कुछ लोगों के लिए यह शानदार होता है, तो कुछ के लिए काफी असफलता लेकर आता है। ग्रहों-नक्षत्रों के हिसाब से हर राशि वालों के लिए हर दिन अलग होता है। आइए, जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, यह माह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

naidunia_image

मेष राशि वालों के लिए यह महीना काफी मिला-जुला रहने वाला है। इस महीने आपके कार्यों में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई बड़ा प्लान बना सकते हैं। किसी पर विश्वास करना आपके लिए हानिकारक होगा। किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। करियर को लेकर महीना अच्छा रहेगा। काफी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी।


वृषभ राशि

naidunia_image

वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक रूप से आपको काफी लाभ होने वाला है। बेवजह के विवादों से दूर रहें। अधिकारी वर्ग के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। परिवार में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से व्यापार में आपको लाभ मिलेंगे। परिश्रम करने वालों का भाग्य बदल सकता है। इस महीने आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

naidunia_image

यह महीना मिथुन राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी अच्छा रहने वाला है। आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर सकते हैं। कोई बड़ी डील हाथ आ सकती है, जिससे आपकी किस्मत पलट जाएगी। आर्थिक स्थिति में जमकर मुनाफा होगा। कोई बड़ा निवेश आपको बहुत लाभ देने वाला है। मौसम के हिसाब से थोड़ा-सा असर हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस महीने करियर में परिश्रम करने पर सफलता प्राप्ति। लव पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।

कर्क राशि

naidunia_image

कर्क राशि वालों के लिए या महीना ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। किसी पर भी विश्वास करना आपके लिए हानिकारक होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। खानपान पर ध्यान रखें। करियर में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपके पार्टनर से आपकी दूरियां हो सकती हैं।

सिंह राशि

naidunia_image

सिंह राशि वालों के लिए यह महीना काफी नुकसानदायक रहने वाला है। व्यापार आदि में भी हानि के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। तरक्की नहीं मिलेगी। आर्थिक तौर पर किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। जमीनी विवाद में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से शरीर को मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। करियर को लेकर भी यह महीना ठीक नहीं रहेगा। परिश्रम के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं।

कन्या राशि

naidunia_image

कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य को लेकर यह महीना ठीक नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में परिवर्तन करने के लिए यह समय अच्छा है। व्यापार के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। लव पार्टनर के साथ रोमांस के पल बिताएंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला राशि

naidunia_image

तुला राशि वालों के लिए है अगस्त का महीना अच्छा रहने वाला है। आपके व्यवहार के कारण आपका कोई गरीबी आपसे दूर जा सकता है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के लिए समय अच्छा है। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी प्रकार की हानि हो सकती है। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में आप तरक्की करेंगे। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। करियर में भी सफलता के योग बन रहे हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

naidunia_image

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इस महीने मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ के कारण थकावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

धनु राशि

naidunia_image

धनु राशि वालों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। परेशानियों के कारण आपका हर क्षेत्र प्रभावित होगा। परिवार में संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार आपके विरोध में रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। यदि आप कहीं भारी निवेश करने का सोच रहे हैं, तो इस महीने ना करें। कोई हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। करियर को लेकर भी यह महीना ठीक-ठाक ही रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। यह महीना लव लाइफ के हिसाब से काफी अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है।

मकर राशि

naidunia_image

यह महीना मकर राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। वे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अधिकारी वर्ग से अच्छे संबंध बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार न दें। आपका बिजनेस पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए अभी समय अच्छा नहीं है। लव लाइफ में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

कुंभ राशि

naidunia_image

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ मिलेगा। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे लाभ हो सकता है। किसी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक रूप से थोड़ा-सा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अपनी लाइफ को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपका पार्टनर आपके साथ कोई छुपी हुई बात शेयर कर सकता है।

मीन राशि

naidunia_image

मीन राशि वालों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहने वाला है। इस महीने लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़े व्यक्ति से आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। विशेष कार्य में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ में भी आपका पार्टनर आपके साथ काफी खुश रहेगा। आप अपने रिश्ते को एक नया आयाम दे सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'