New Year 2023: आज से कुछ दिन बाद नव वर्ष 2023 शुरू हो जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति नए साल का अपने तरीका से स्वागत करता है। नई-नई चीजें खरीदता है। सभी की मनोकामना होती है कि यह साल बीते साल से बेहतर गुजरे। आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी चीजों को खरीदने के बारे में जिन्हें नव वर्ष पर घर में लाने से सुख-समृद्धि, सकारात्मकता और धन लाभ होता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो 5 चीजें।
लाफिंग बुद्धा घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जिस घर में इसे रखा जाता है। वहां खुशी बनी रहती है।
इस मूर्ति को घर के अलावा दुकान पर रखना भी शुभ माना गया है। इसे आप उत्तर-पूर्व दिशा में रखेंगे तो शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आमतौर पर तुलसी का पौधा सभी के घर में लगा होता है। लेकिन अगर आप के घर में तुलसी नहीं है तो नए साल पर तुलसी का पौधा घर में रोप सकते हैं। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के घर में होने से सकारात्मक बनी रहती है। घर में किसी प्रकार की आर्थिक तंगी नहीं आती।
वास्तु के अनुसार नए साल पर घर में धातु का कछुआ लाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। आप तांबा, पीतल, चांदी का कछुआ खरीद सकते हैं।
वास्तु नियमों के अनुसार नए साल पर घर में दक्षिणावर्ती शंख लाना बेहद शुभ माना गया है। लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन स्थान पर इसे रखने से सौभाग्य का आगमन होता है।
मोरपंख को सनातन धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। नए साल पर मोर पंख घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है। परिवारजनों में आपसी प्रेम बढ़ता है।
Kharmas 2022: 17 जनवरी से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य, जानिए कब-कब रहेगा विवाह का शुभ मुहूर्त
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'