• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

चार राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, विपरीत है समय, चंद्रमा बदलेंगे राशि, दो दिन रहेगा असर

चंद्रमा देवता क्रमशः सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र,स्वयं चंद्रमा के श्रवण नक्षत्र और मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र से गोचर करते हुए मकर से कुंभ तक की यात्रा करेंगे। आइये जानते हैं कि इसका क्‍या असर होगा।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 05:36:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 05:45:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चार राशियों के लोग हो जाएं सतर्क, विपरीत है समय, चंद्रमा बदलेंगे राशि, दो दिन रहेगा असर
चंद्रमा की राशि बदलने का क्‍या होगा असर।

HighLights

  1. चंद्रमा देवता क्रमशः धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  2. 17 नवंबर दोपहर 3:00 pm तक मकर राशि में ही रहेंगे।
  3. उसके पश्चात चंद्रदेव क्रमशः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

धर्म डेस्‍क। 15 नवंबर प्रातः काल 4:00 am पर चंद्रमा देवता क्रमशः धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 17 नवंबर दोपहर 3:00 pm तक मकर राशि में ही रहेंगे। उसके पश्चात क्रमशः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

चंद्रमा देवता क्रमशः सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र,स्वयं चंद्रमा के श्रवण नक्षत्र और मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र से गोचर करते हुए मकर से कुंभ तक की यात्रा करेंगे। आइये जानते हैं कि इसका क्‍या असर होगा।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है और यदि यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

सिंह राशि के जातकों के लिए बाहर का तला भुना भोजन वर्जित है अतः बाह्य भोजन से परहेज करें। मौसम संबंधित सावधानी रखना भी लाभदायक सिद्ध होगा। उसके पश्चात क्रमशः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

मिथुन राशि और कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अधिक प्रतिकूल है विशेषकर मिथुन राशि के जातकों का समय अधिक विपरीत है। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाद विवाद से सर्वथा दूर रहें।

4 भाग्‍यशाली राशियों के अच्‍छे समय की शुरुआत, बुध की चाल बदली, अगले तीन महीने तक देंगे बड़ी राहत

इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान

  • घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें और वाणी पर सयंम रखें।
  • लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें।
  • वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
  • रात्रि का भोजन समय पर करें और समय पर सोने का प्रयास करें।
  • रात्रि को ध्यान करना सर्वथा लाभदायक सिद्ध होगा।
  • भगवान शिव की आराधना करें और मानसिक जप करते रहें।
  • दूध में मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
  • यह फलादेश चंद्र राशि पर आधारित है।
  • शेष राशि जिनका वर्णन लेख में नहीं किया गया है उनका चंद्र गोचर सामान्य है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।