यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में 16 साल बाद बनेगा खास संयोग, जानिए किस दिन होगा किसका श्राद्ध
पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इन दिनों पितरों का श्राद्ध करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं।
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 10 Sep 2022 02:07:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2022 02:07:21 PM (IST)

Pitru Paksha 2022: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ ही पितृपक्ष शुरू हो गया है। श्राद्ध पक्ष आज यानी कि 10 सितंबर शनिवार से शुरू होकर 25 सितंबर रविवार को समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही इस बार पितृ पक्ष काफी खास रहने वाला है। इस बार पितृ पक्ष 15 दिनों के बजाय पूरे 16 दिन के हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसा संयोग करीब 16 साल के बाद आया है। इसे 16 श्राद्ध भी कहा जाता है। 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही पितृपक्ष समाप्त होंगे। पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। माना जाता है कि इन दिनों पितरों का श्राद्ध करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही पितृदोष जैसी समस्याएं भी समाप्त हो जाती है।
कब होगा किसका श्राद्ध
- 10 सितंबर 2022 - पूर्णिमा का श्राद्ध, प्रतिपदा का श्राद्ध - जिन बुजुर्गों की मृत्यु प्रतिपदा को हुई है उनका श्राद्ध इस दिन किया जाएगा।
- 11 सितंबर 2022 - द्वितीया का श्राद्ध, जिन लोगों की मृत्यु द्वितीया तिथि को हुई हो। उनका श्राद्ध किया जाएगा।
- 12 सितंबर 2022 - तृतीया का श्राद्ध, जिन लोगों की मृत्यु तृतीया तिथि को हुई है। उनका इस दिन श्राद्ध होगा।
- 13 सितंबर 2022 - चतुर्थी का श्राद्ध, चतुर्थी तिथि के दिन जिन लोगों की मृत्यु हुई थी इस दिन इन लोगों का श्राद्ध होगा।
- 14 सितंबर 2022 - पंचमी का श्राद्ध, अविवाहित या पंचमी तिथि के दिन जिन लोगों की मृत्यु हुई इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा।
- 15 सितंबर 2022 - षष्ठी का श्राद्ध - षष्ठी तिथि के दिन जिन लोगों की मृत्यु हुई थी उनका इस दिन श्राद्ध होगा।
- 16 सितंबर 2022 - सप्तमी का श्राद्ध - सप्तमी तिथि के दिन जिन लोगों की मृत्यु हुई थी इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा।
- 17 सितंबर 2022 - इस दिन कोई श्राद्ध नहीं किया जाएगा।
- 18 सितंबर 2022 - अष्टमी तिथि का श्राद्ध - जिन लोगों की मृत्यु अष्टमी तिथि के दिन हुई थी उनका श्राद्ध किया जाएगा।
- 19 सितंबर 2022 - नवमी का श्राद्ध, सुहागिन महिलाएं, माताओं का श्राद्ध इस दिन किया जाता है। इस कारण से इसे मातृ नवमी श्राद्ध कहा जाता है।
- 20 सितंबर 2022 - दशमी का श्राद्ध - दशमी तिथि के दिन जिन लोगों की मृत्यु हुई थी उनका श्राद्ध इस दिन होगा।
Surya Grahan 2022: अक्टूबर में इन राशियों को होगा सूर्य ग्रहण से नुकसान, जरूर करें ये उपाय
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'