• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2022: अक्टूबर में इन राशियों को होगा सूर्य ग्रहण से नुकसान, जरूर करें ये उपाय

इस साल का सूर्य ग्रहण अक्टूबर 25 को तुला राशि में लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 10 Sep 2022 12:45:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2022 12:45:37 PM (IST)
Surya Grahan 2022: अक्टूबर में इन राशियों को होगा सूर्य ग्रहण से नुकसान, जरूर करें ये उपाय

Surya Grahan 2022: साल 2022 का दूसरा सूर्यग्रहण में लगने जा रहा है। यह भारत का पहला सूर्यग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला पहला सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। दीपावली के ठीक दूसरे किदन यह सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जो कि काफी महत्वपूर्ण ग्रहण होगा। यह ग्रहण 4 घंटे और 3 मिनट का होगा। इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के लोगों पर ही दिखाई देगा। वहीं 5 राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तुला राशि के लोगों पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है। इस पर सूर्य ग्रहण का लगना इस राशि के जातकों के लिए काफी कष्टकारी हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान अपनी सेहत का काफी ध्यान रखने की जरूरत है। सूर्यग्रहण का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है। इस दौरान आपको अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही आपको किसी बात को लेकर चिंता भी सता सकती है। जिस बात की चिंता सताएगी आप उसे किसी से साझा नहीं कर पाएंगे।


मिथुन राशि

सूर्यग्रहण का असर मिथुन राशि पर पड़ने से इस राशि के लोगों को अपने बजट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। खर्चे अधिक और आय उस मुताबिक नहीं रहेगी। साथ ही आपको कार्य में देरी भी हो सकती है। हर काम को करने के लिए आपको अपने प्रयास और मेहनत डबल करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर इस सूर्यग्रहण का काफी असर होना। जो कि उनकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा। आपको कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान धन निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें। इस दौरान धन निवेश करने से बचें। हर काम को करने से पहले अपना बजट तैयार कर लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को सूर्य ग्रहण प्रभावित करेगा। इस दौरान धन की हानि हो सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान किया गया धन का निवेश आपको हानि दे सकता है। इस समय अवधि में कही भी पैसा निवेश न करें।

सूर्यग्रहण का प्रभाव ऐसे करें कम

सूर्यग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव का असर कम करने के लिए कुछ उपाय बेहद लाभकारी साबित होने वाले हैं। सूर्यग्रहण के तुरंत बाद सूर्य से संबंधित दान जैसे गेहूं, गुड़, मसूर की दाल, तांबे आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। साथ ही अपने गुरु मंत्र का जाप करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

The Kapil Sharma Show: शुरु होने जा रही है कपिल की कमाल कॉमेडी, जानिए कौन से नए चेहरे आएंगे नजर

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'