
धर्म डेस्क। बुध दिनांक 2 दिसंबर 2026 को श्याम को पांच बजकर पंद्रह मिनट पर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, शिक्षा, लेखन और संचार का कारक माना जाता है। वृश्चिक राशि में बुध का गोचर गहरी सोच, शोध, रहस्य और विश्लेषण करने की क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है।
मेष राशि : इस गोचर के दौरान अचानक खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें तथा पारिवारिक और ससुराल पक्ष से बातचीत करते समय संयम बरतें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ राशि : प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के विवाह या नए रिश्ते बनने के योग हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ और नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि : इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य और घरेलू मामलों पर ध्यान दें। छोटी-मोटी परेशानियां और पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
कर्क राशि : विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है तथा शिक्षा, लेखन और बौद्धिक कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।
सिंह राशि : पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और प्रसन्नता बढ़ सकती है। मकान, जमीन और वाहन खरीदने की योजनाएं सफल हो सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि : भाई-बहनों के साथ संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा और धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। लेखन, पत्रकारिता, मीडिया और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
तुला राशि : आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा और विदेशी संपर्कों से लाभ संभव है। पारिवारिक मामलों में मधुरता बनाए रखें और बोलते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि : जातक का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रभावशाली बन सकता है। व्यापार में नए विचार और योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। जीवनसाथी और व्यावसायिक साझेदार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर ध्यान दें।
धनु राशि : विदेश से जुड़े कार्यों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात के व्यापार में लाभ संभव है। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता होगी।
मकर राशि : जातक की आय के नए स्रोत बनने और पुराने प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों और परिचितों से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, लेखन और मीडिया के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि : नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। राजनीति, प्रशासन, मीडिया, तकनीक और प्रबंधन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और मेहनत की सराहना होगी।
मीन राशि : भाग्य का सहयोग मिल सकता है और धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा और करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है।