• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radha Ashtami 2025: विवाह और जीवन की बाधाओं से मुक्ति का अवसर, राधा अष्टमी पर करें ये विशेष उपाय

Radha Ashtami 2025 Date: राधा अष्टमी 2025 का पर्व इस वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा, मंत्रजप और दान का विशेष महत्व है। धार्मि...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 27 Aug 2025 02:28:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Aug 2025 02:28:44 PM (IST)
Radha Ashtami 2025: विवाह और जीवन की बाधाओं से मुक्ति का अवसर, राधा अष्टमी पर करें ये विशेष उपाय
Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर करें ये विशेष उपाय

HighLights

  1. राधा-कृष्ण की पूजा से मिलती कृपा
  2. मंत्र जाप से विवाह की बाधाएं होंगी दूर
  3. दान-पुण्य से मिलता शुभ फल

डिजिटल डेस्क: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री राधा रानी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को राधा अष्टमी के रूप में पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2025) का पर्व इस वर्ष 31 अगस्त को मनाया जाएगा। तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी और समापन 31 अगस्त को रात 12 बजकर 57 मिनट पर होगा।

राधा अष्टमी पर विशेषकर बरसाना और मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में भव्य आयोजन होते हैं। भक्तजन इस दिन राधा-कृष्ण की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।


राधा अष्टमी पर करने योग्य उपाय

इस दिन सुबह स्नान करके राधा-कृष्ण की पूजा करें। कथा और मंत्रजप के साथ गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा धन का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है।

शीघ्र विवाह के लिए जपें ये मंत्र

अगर विवाह में बाधा आ रही हो, तो राधा अष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः' मंत्र का जप करना विशेष फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे विवाह में आ रही रुकावटें समाप्त होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए इस दिन राधा-कृष्ण की उपासना कर प्रभु को गुलाब, मोरपंख और बांसुरी अर्पित करें। यह उपाय पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है।

राधा अष्टमी का पर्व न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन में खुशहाली और रिश्तों की मजबूती का मार्ग भी खोलता है। इस दिन राधा-कृष्ण की सच्चे मन से पूजा करने और दान-पुण्य करने से साधक को मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Festive Look: नौवारी साड़ी पहने और पाएं असली मराठी मुलगी लुक, फैशन और मेकअप के खास टिप्स