
धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Ke Uday: ज्योतिष में ग्रह का चाल का बड़ा महत्व होता है। इसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ये आपके लिए सकारात्मक व नकारात्मक दोनों ही प्रभाव लेकर आते हैं। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वह अभी अस्त हैं। वह आने वाली 18 मार्च से उदय हो जाएंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखेगा। 2 राशियों के लिए शनि देव का उदय बहुत ही शुभ रहेगा, लेकिन 3 राशियों को बचकर रहने की जरूरत है।
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का उदय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। सुख-समृद्धि का बढ़ेगी। आपके काम में आने वाली हर बाधा दूर हो जाएगी, जिससे आपकी तरक्की होगी। आपको धन का लाभ हो सकता है, जिससे मन काफी अच्छा रहेगा।
तुला राशि के जातकों के ऊपर शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा। उनके यह शनिदेव का उदय बहुत ही शुभ होगा। आप जहां नौकरी करते हैं, वहां आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

मेष राशि के लिए शनि देव का उदय बहुत नकारात्मक रहने वाला है। आपके काम बिगड़ सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत ही अशांत हो जाएगा। आपका मन नकारात्मक विचारों से भर जाएगा, जिससे मन की स्थिति ठीक नहीं होगी। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्यों कि दुर्घटना की संभावना है। स्वास्थ के बारे में गंभीरता दिखानी होगी।
सिंह राशि वाले शनि उदय के बाद निवेश करते समय सौ बार सोचें। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए बहुत ही सावधान रहें। व्यापारी व्यवसाय पर विशेष ध्यान दें, क्यों कि नुकसान की संभावनाएं ज्यादा हैं।
.jpg)
धनु राशि वालों के लिए शनि का उदय बहुत ही नकारात्मक होने वाला है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर देगा। यह ध्यान रखें कि बाहर जाते समय घर का ही खाना खाएं। बाहर का खाना बिल्कुल भी न खाएं। यात्रा इस दौरान न करें।