
धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार नौ ग्रह निश्चित समय पर स्थिति बदलते हैं। इन ग्रहों में से एक न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में विराजमान है। शनिदेव जल्द ही उदय होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्यदेव के निकट आता है, तो अस्त हो जाता है। जब रवि से दूर जाता है तो ग्रह उदय हो जाता है। अस्त ग्रह को अशुभ माना जाता है। फिलहाल छायापुत्र अस्त अवस्था में है। 18 मार्च तक इसी अवस्था में रहेंगे। 19 मार्च से कुछ राशि को शनि के उदय होने से बहुत राहत मिलेगी।
शनि का उदय होना शुभ साबित होगा। करियर मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में खूब प्रगति होगी। आपके काम की सराहना होगी। आपकी मेहनत उम्मीद से ज्यादा रंग लाएगी।
शनिदेव के उदय होने से इस राशि के जातकों के लिए शुभ दिनों की शुरुआत होगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। सपने सच होंगे। पदोन्नति की संभावना है। कोई बड़ा अनुबंध सुरक्षित होने वाला है। जिससे बड़ा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी।
शनि का उदय होना धनु राशिवालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी का नया मौका मिलेगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। समस्या का समाधान आसानी से हल कर पाएंगे। व्यक्तिगत समस्या दूर होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'