
धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Dev: सनातन धर्म में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शनदेव व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल देते हैं। छाया पुत्र की चाल लोगों के जीवन को प्रभावित भी करती है। फिलहाल शनि कुंभ राशि में है। 11 फरवरी 2024 को अस्त हो जाएंगे। वैलेंटाइन डे पहले शनि की चाल में बदलाव होने जा रहा है। शनैश्चर के अस्त होने से कुछ राशियों की लव लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है।
शनि के इस चाल से वृषभ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध के लिए समय कठिन रहेगा। अपने पार्टनर से बहस करने से बचना चाहिए। बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है।
शनि के अस्त होने से कर्क राशि के प्रेम संबंध पर गहरा असर पड़ सकता है। आपके और पार्टनर के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। रिश्तों को संभलकर निभाने की आवश्यकता है। समझदारी से व्यवहार करना चाहिए।
शनिदेव की चाल से धनु राशि के जातक मुश्किल में पड़ सकते हैं। लव लाइफ पर असर पड़ सकता है। पार्टनर से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अपने साथी के साथ बात करते समय ध्यान रखें। इस राशि के जातक खासतौर पर अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शक्की मिजाज से बाहर आने का प्रत्यन्न करें।
शनि मकर राशि के जातकों के स्वभाव पर असर पड़ सकता है। व्यवहार में नकारात्मकता और आक्रामकता बढ़ेगी। जिसका असर रिलेशन पर पड़ेगा। इस स्वाव के कारण जीवनसाथी नाराज हो सकता है। रिश्ता टूट भी सकता है। शनि के प्रकोप से रिश्ते निभाने में चुनौती होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'